Categories: देश

बिहार में खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है…PM Modi को लेकर ये क्या बोल गए तेजस्वी? एक पैर पर तांडव करने लगे भाजपाई

Tejashwi Yadav on PM Modi: बिहार में चुनाव आयोग के SIR अभियान और वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हुई। इस दौरान, तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी बिहारियों को ठगना चाहते हैं। लेकिन बिहार में तो खैनी में चूना रगड़कर चबाया जाता है।

Published by Sohail Rahman

Tejashwi Yadav on PM Modi: बिहार में चुनाव आयोग के SIR अभियान और वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने के विरोध में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हुई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान ने हर व्यक्ति को एक वोट डालने का अधिकार दिया है। लेकिन अब चुनाव आयोग भाजपा का काम कर रहा है। वोट का अधिकार छीना जा रहा है। कई जीवित लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। राघोपुर से ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट में पेश किया गया।

तेजस्वी ने लगाया ये आरोप

पीएम के इशारे पर चुनाव आयोग बेईमानी कर रहा है। यह वोट की चोरी नहीं बल्कि डकैती है, लेकिन बिहार से लोकतंत्र खत्म नहीं होने दिया जाएगा। अगर वोटर लिस्ट से नाम हटाया तो पेंशन और राशन से भी नाम कट जाएगा। यह एक बड़ी साजिश है। हमें अपने वोटों की रक्षा खुद करनी होगी। तेजस्वी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी बिहारियों को ठगना चाहते हैं। लेकिन बिहार में तो खैनी में चूना रगड़कर चबाया जाता है। बिहारियों को कमजोर समझने की भूल मत कीजिए। बिहारी गरीब हैं, लेकिन गांव का बच्चा-बच्चा तीखी मिर्ची का काम करता है। हम बिहार में बेईमानी नहीं होने देंगे। डॉक्टरों के मना करने के बावजूद लालू प्रसाद आपका वोट बचाने आए हैं। हम जो कह रहे हैं, वही नकलची सरकार घोषणा कर रही है।

Related Post

Voter Adhikar Yatra LIVE Update: राहुल गांधी ने सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, राहुल गांधी के सपोर्ट में उतरी

अपने वादे पूरे करेगी महागठबंधन सरकार

महागठबंधन सरकार अपने वादे पूरे करेगी, कारखाने लगाए जाएंगे। माई-बहन योजना लागू करके हर माँ-बहन को 2500 रुपये दिए जाएँगे, मुख्यमंत्री बेहोशी की हालत में हैं। बिहार ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री दोनों को देख लिया है, दोनों ने बिहारियों को ठगा है, 11 साल में चीनी मिल चालू नहीं हुई। इस जर्जर सरकार को बदलना होगा। कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। अपराधी सरकार चला रहे हैं। वोट लूटने वालों को सबक सिखाना होगा, नई सरकार बनानी होगी।

Bihar Chunav 2025: चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तेजस्वी यादव यह क्या बोल दिए…

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026