Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में गुरुवार (24 जुलाई 2025) को SIR पर तीखी बहस हुई। एक तरफ तेजस्वी यादव ने सवाल उठाए तो वहीं सरकार की ओर से विजय कुमार चौधरी ने जवाब भी दिया। इसी बीच सदन में तेजस्वी यादव और सम्राट चौधरी आपस में भिड़ गए।
दरअसल, सदन में भारी हंगामे के बीच जब सम्राट चौधरी SIR पर बोल रहे थे, तो उनके पीछे बैठे मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी को चुप रहने को कहा। इस पर तेजस्वी ने अशोक चौधरी के बारे में कहा कि उन्हें तो उछल-कूद कर ही बोलना आता है। इस पर सम्राट चौधरी ने जवाब दिया कि क्या उछल-कूद कर ही बोलोगे?
सम्राट चौधरी ने सदन में और क्या कहा?
भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव ने इसी सदन में कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर निकालना होगा। बिहार में लगभग 18 लाख लोग मृत पाए गए हैं। 26 लाख लोग बिहार से बाहर जा चुके हैं। आज की रिपोर्ट के अनुसार केवल 2% से ज़्यादा लोग ही बिहार से बाहर गए हैं।
सम्राट ने कहा कि 1992 में लालू यादव ने इसी सदन में कहा था कि घुसपैठियों को बिहार से बाहर निकालना होगा। 2005 में ममता बनर्जी ने भी ऐसा ही बयान दिया था। 26 लाख लोग जो बाहर गए हैं, उनकी भी पहचान हो चुकी है। 2005 में 11 प्रतिशत लोग बिहार से बाहर जाते थे, आज की रिपोर्ट 2 प्रतिशत से भी कम है। यह चुनाव आयोग की रिपोर्ट है।
भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी दलित, पिछड़े, सवर्ण समाज, किसी भी वैद्य का नाम नहीं हटाया जाएगा। आपको बता दें कि आज (गुरुवार) विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन है। आज भी SIR को लेकर जमकर हंगामा हुआ। तेजस्वी यादव ने तो चुनाव बहिष्कार का भी ऐलान कर दिया है।