Home > देश > Tamil Nadu Chunav 2026: तमिलनाडु में नॉमिनेशन से लेकर रिजल्ट तक, यहां जानें चुनाव प्रक्रिया की पूरी डिटेल

Tamil Nadu Chunav 2026: तमिलनाडु में नॉमिनेशन से लेकर रिजल्ट तक, यहां जानें चुनाव प्रक्रिया की पूरी डिटेल

ECI poll schedule 2026: इस समय तमिलनाडु में एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) के नेतृत्व में Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) की सरकार है.

By: Shubahm Srivastava | Last Updated: March 15, 2026 4:48:56 PM IST



Tamil Nadu Assembly Elections 2026 Date: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है. तमिलनाडु में 24 अप्रैल को एक ही चरन में मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे.  इस समय तमिलनाडु में एम. के. स्टालिन (M. K. Stalin) के नेतृत्व में Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) की सरकार है. यह सरकार 2021 में हुए चुनावों के बाद बनी थी.

2021 में DMK को मिली थी जीत

2021 के विधानसभा चुनाव में DMK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 234 में से 133 सीटें जीती थीं. इसके सहयोगी दलों के साथ गठबंधन की कुल सीटें करीब 159 तक पहुंच गई थीं, जिससे गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला.

DMK की जीत के बाद 7 मई 2021 को एम. के. स्टालिन  ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और राज्य में उनकी सरकार बनी. यह DMK की लगभग दस साल बाद सत्ता में वापसी थी.

तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को बहुमत का आंकड़ा पार करना होता है. चुनाव की शुरुआत आमतौर पर अधिसूचना जारी होने के साथ होती है, जिसके बाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हैं. नामांकन की जांच के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी की जाती है और फिर चुनाव प्रचार का दौर शुरू होता है. पूरी प्रक्रिया की निगरानी Election Commission of India करता है.

नामांकन प्रक्रिया

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल करते हैं. इसके लिए तय समय सीमा होती है. नामांकन के साथ जरूरी दस्तावेज और सुरक्षा जमा (सेक्योरिटी डिपॉजिट) भी जमा करना होता है. इसके बाद चुनाव अधिकारी उम्मीदवारों के कागजात की जांच करते हैं, जिसे स्क्रूटनी कहा जाता है.

नाम वापसी और चुनाव प्रचार

स्क्रूटनी के बाद उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का एक मौका दिया जाता है. अंतिम सूची जारी होने के बाद सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुट जाते हैं. इस दौरान रैलियां, रोड शो और जनसभाएं आयोजित की जाती हैं.

मतदान प्रक्रिया

निर्धारित तारीख पर राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए मतदान कराया जाता है. मतदाता अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देते हैं.

मतगणना और परिणाम

मतदान के बाद तय दिन पर मतगणना होती है. हर सीट पर सबसे ज्यादा वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता घोषित किया जाता है. इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो जाता है.

Kerala Election 2026 Date Announce: केरल की 140 सीटों पर कब होंगी वोटिंग, कब आएंगे नतीजे; नोट करें अहम डेट

Advertisement