Categories: देश

‘मुझे टिप नहीं बस…’, बेटे संग बाइक पर फूड डिलीवरी करने आया स्विगी एजेंट, कही ऐसी बात

Swiggy Delivery Agent Post Viral: सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें एक स्विगी वाले भईया की पोस्ट वायरल हो रही है जिसे देख लोग तरह-तरह की बाते कर रहे हैं. आइए देखते हैं....

Published by sanskritij jaipuria

Swiggy Delivery Agent Refused Tip: सोशल मीडिया पर एक सिंपल लेकिन दिल को छू लेने वाली घटना चर्चा में रही. ये घटना एक फूड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति और एक कस्टमर के बीच हुई बातचीत से जुड़ी है, जिसने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

एक सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि उसके घर पर एक डिलीवरी पार्टनर सामान देने आया. दरवाजें पर पहुंचते ही उसने देखा कि डिलीवरी करने वाला व्यक्ति बाइक पर अपने बच्चे को भी साथ लाया था. पूछने पर उसने बताया कि वो उसका बेटा है. ये बात सुनकर कस्टमर इमोश्नल हो गया.

टिप लेने से इनकार

कस्टमर ने डिलीवरी पार्टनर को टिप देना चाहा, लेकिन उसने टिप लेने से मना कर दिया. उसने कहा कि उसे पैसे नहीं चाहिए, बस अपने काम के लिए अच्छी रेटिंग दे दी जाए. कस्टमर ने बताया कि वो आमतौर पर डिलीवरी करने वालों को सीधे टिप देता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका.

Related Post

डिलीवरी पार्टनर का नाम अजय बताया गया. उसने साफ कहा कि वो अपने काम को ईमानदारी से करता है और उसके बदले में बस अच्छी रेटिंग चाहता है. कस्टमर ने ये भी बताया कि डिलीवरी के बाद ऐप पर टिप देने का कोई ऑप्शन नहीं था, इसलिए वो असमंजस में पड़ गया.

लोगों की राय बदली सोच

कस्टमर ने ये बात सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों से सलाह मांगी. कई लोगों ने कहा कि अगर डिलीवरी पार्टनर ने खुद टिप लेने से मना किया है, तो उसकी बात का सम्मान करना चाहिए. कुछ जवाबों ने ग्राहक की सोच भी बदल दी.

बाद में कस्टमर ने लिखा कि शायद बच्चे को देखकर उसके अंदर एक पिता जैसी भावना जाग गई थी. लेकिन अब वो अजय के फैसले का सम्मान करेगा और टिप देने की जिद नहीं करेगा. इस घटना को सोशल मीडिया पर बहुत लोगों ने देखा और सराहा. किसी ने कहा कि दुआएं सबसे बड़ी मदद होती हैं, तो किसी ने सुझाव दिया कि सेवा के बाद टिप देने का ऑप्शन होना चाहिए.  

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026