Home > देश > Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में अचानक मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Stampede At Mansa Devi Temple Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आई है। यहाँ मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इससे 6 लोगों की मौत हो गई।

By: Divyanshi Singh | Last Updated: July 27, 2025 10:54:23 AM IST



Stampede At Mansa Devi Temple Haridwar: उत्तराखंड के हरिद्वार से बड़ी खबर आई है। यहाँ मनसा देवी मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इससे 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, हादसा मंदिर की सीढ़ियों के पास हुआ। 

गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे मौके पर पहुँच गए हैं। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने भगदड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मनसा देवी मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण भगदड़ मची।

इस वजह से मची भगदड़

आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के करंट की वजह से हुई। दरअसल, सावन के महीने के चलते हरिद्वार में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। लोग मंदिरों में जल चढ़ाने आ रहे हैं। आज सुबह यानी रविवार को भी मनसा देवी मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भीड़ उमड़ी रही। ऊपर से मानसून की वजह से बारिश हो रही है, जिससे सड़कें पानी से भरी और फिसलन भरी हैं। वहीं, मंदिर जाने का रास्ता भी काफी ऊँचाई पर है और संकरा भी। इसलिए श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ की बेहद दुखद खबर मिली है। स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। इस संबंध में मैं स्थानीय प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूँ और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ।

RJD New Team: बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू ने बदल डाली अपनी पूरी टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्या इस बार राजद…

Advertisement