Categories: देश

Trump Tariff on India: ट्रंप के फोड़े टैरिफ बम की कैसे हवा निकाल सकता है भारत? शशि थरूर ने सुझाया, बताया तगड़ा ‘एक्शन प्लान’!

थरूर ने कहा यह भी कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हमें भी अमेरिकी निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं चलेगा कि कोई भी देश हमें इस तरह धमका सकता है।

Published by Ashish Rai

Shashi Tharoor On US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। पहले उन्होंने 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, लेकिन अब उन्होंने इसे दोगुना कर दिया है। ट्रंप के इस फैसले के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर का एक बयान सामने आया है।

शशि थरूर ने कहा कि अगर अमेरिका हम पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, तो हमें भी उन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए। सिर्फ़ व्यापार के नाम पर रिश्ते खराब करने की कोशिश क्यों की जा रही है? रिश्ते हमारी तरफ़ से नहीं, बल्कि अमेरिका की तरफ़ से खराब हो रहे हैं।

Asaduddin Owaisi On PM Modi: मोदी जी 56 इंच का सीना तब दिखाएंगे जब ट्रंप …असदुद्दीन ओवैसी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, पूछा –…

Related Post

शशि थरूर ने ट्रंप के फैसले पर पलटवार किया

कांग्रेस सांसद ने ट्रंप के फैसले पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या उन्हें हमारे रिश्तों की कद्र नहीं है और अगर उन्हें नहीं है, तो हमें क्यों करनी चाहिए? वहां रहने वाले भारतीयों को अपनी आवाज मुखर करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा क्योंकि हमारा उनके साथ 90 अरब डॉलर का बिजनेस है और अगर हर चीज 50% महंगी होगी, तो खरीदार भी सोचेंगे कि वे भारतीय प्रोडक्ट क्यों खरीदें?

अमेरिकी निर्यात पर 50% टैरिफ लगाया जाए- थरूर

थरूर ने कहा यह भी कि अगर वे ऐसा करते हैं, तो हमें भी अमेरिकी निर्यात पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाना चाहिए। ऐसा नहीं चलेगा कि कोई भी देश हमें इस तरह धमका सकता है। दूसरी ओर, भारत के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के इस निर्णय पर नाराजगी जताई है और कहा है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अमेरिका ने भारत पर उन कदमों के लिए अतिरिक्त टैरिफ लगाया है जो कई अन्य देश भी अपने राष्ट्रीय हित में उठा रहे हैं। भारत ने अमेरिका के इस फैसले को अनुचित, अन्यायपूर्ण और अव्यावहारिक बताया है और स्पष्ट किया है कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। आपको बता दें कि अमेरिका ने पहले 1 अगस्त से भारत पर टैरिफ लगाने का फैसला किया था, लेकिन बाद में इसे 7 अगस्त से लागू करने का फैसला किया।

मुझे घूरा फिर पैंट खोल…, बीच सड़क पर मॉडल के साथ हुआ ऐसा काम, सुन कांप जाएगी हर शख्स की रूह

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026