रेलवे शुरू करेगा साबरमती-गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, रूट से लेकर टिकट की कीमत तक यहां जाने सारी डिटेल्स

Sabarmati to Gurgaon Vande Bharat: साबरमती से गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 09401 के रूप में चलेगी. यह ट्रेन रविवार, 5 अक्टूबर से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी.

Published by Shubahm Srivastava

Sabarmati-Gurgaon Vande Bharat Special Train: यात्रियों की सुविधा और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे लगातार अलग-अलग रूट्स पर नई ट्रेनें शुरू कर रही है. अब इसी कड़ी में रेलवे ने साबरमती और गुड़गांव के बीच नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की है. इससे दोनों शहरों के बीच संपर्क और मजबूत होंगे. हालांकि ये सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन इस रूट पर एकतरफा विशेष सेवा के रूप में चलेगी. 

इस ट्रेन का संचालन और रखरखाव पश्चिम रेलवे (WR) जोन द्वारा किया जाएगा. इन ट्रेन को लेकर जोन ने एक बयान में कहा है कि, “यात्रियों की सुविधा और यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए, पश्चिम रेलवे साबरमती और गुड़गांव के बीच एकतरफ़ा वंदे भारत सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाएगा.”

स्पेशल ट्रेन के रूट, ट्रेन नंबर, दूरी, और यात्रा समय पर एक नजर

साबरमती से गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन, ट्रेन नंबर 09401 के रूप में चलेगी. यह ट्रेन रविवार, 5 अक्टूबर से अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी. शुरुआत में, रेलवे ने इस नए ज़माने की ट्रेन को इस रूट पर दो दिन, यानी 5 और 6 अक्टूबर को चलाने की योजना बनाई है. वहीं वंदे भारत स्पेशल ट्रेन 14:55 घंटे में 897 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. यह जयपुर होते हुए चलेगी.

साबरमती-गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का समय

5 और 6 अक्टूबर को, साबरमती-गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन साबरमती से 17:30 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 08:25 बजे गुड़गांव पहुंचेगी.

Related Post

टिकट का दाम

साबरमती-गुड़गांव वंदे भारत स्पेशल ट्रेन में दो तरह की सीटें होंगी: एसी चेयर कार और एग्ज़ीक्यूटिव एसी. साबरमती और गुड़गांव के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के एसी चेयर कार में यात्रा करने का टिकट मूल्य 2,250 रुपये है. एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार के लिए यह 4,145 रुपये है.

इन स्टेशनों पर रोकेगी ट्रेन

साबरमती और गुड़गांव के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन नंबर 09401 वंदे भारत एक्सप्रेस आठ रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी. ये हैं: महेसाणा जंक्शन, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, अलवर और रेवाड़ी.

शादी और विशेष आयोजनों के लिए पूरी ट्रेन/कोच ऑनलाइन जल्द करें बुक

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026