Categories: देश

Ramdas Soren Passed Away: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, CM Hemant Soren ने जताया दुख

Ramdas Soren Passed Away: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन का शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर दी।

Published by Sohail Rahman

Ramdas Soren Passed Away: झारखंड के शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक रामदास सोरेन का शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को निधन हो गया। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की सूचना दी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इसी महीने की शुरुआत में रामदास सोरेन अपने आवास के बाथरूम में गिर गए थे। इसके बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

हेमंत सोरेन ने जताया दुख

घाटशिला से विधायक चुने गए रामदास सोरेन ने 30 अगस्त 2024 को झारखंड सरकार में मंत्री पद की शपथ ली थी। वे घाटशिला से दो बार विधायक बने थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘रामदास दा को ऐसे नहीं जाना चाहिए था… अंतिम जोहार दादा।’ बोकारो सीट से कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने कहा, “झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। यह न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

उनके सरल व्यक्तित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

Related Post

डोला रे डोला! युद्धविराम से पहले ही रेड कार्पेट पर डगमगाते हुए नजर आए Trump, Video देख यूजर्स बोले-सस्ते नशे का असर

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, “झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं पंजीकरण मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा बैद्यनाथ उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

हमने अपना अभिभावक खो दिया: झामुमो विधायक

झामुमो विधायक संजीब सरदार ने कहा, “झारखंड के माननीय शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। कोल्हान की जनसेवा और राजनीति के क्षेत्र में यह क्षति अपूरणीय है। हमने अपना अभिभावक खो दिया है, जिसकी भरपाई असंभव है। मैं मरांग बुरु से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में और शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।”

Video: आसमान में उड़ते बी-2 बॉम्बर और फाइटर जेट्स, टकटकी लगाकर देखते रह गए पुतिन, रूसी राष्ट्रपति का स्वागत फटी रह गई पूरी दुनिया की…

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Dhurandhar song singer: सलमान खान से मिलने का सपना अधूरा रह गया, सिंगर की मां की आखिरी ख्वाहिश नहीं हुई पूरी

Dhurandhar song singer: ‘धुरंधर द रिवेंज’ के गाने से मशहूर हुए खान साहब ने अपनी…

April 10, 2026

KVS Admission Rules: सीट फुल होने पर भी मिलेगा दाखिला! KVS में किन बच्चों को मिलता है पक्का एडमिशन? जानिए नियम

KVS employee children admission: KVS के नियमों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, रीजनल ऑफिस, ZIET या…

April 10, 2026

Rashmika Mandanna Birthday Gift: बर्थडे पर रश्मिका मंदाना पिता का खास तोहफा, मिला सपनों का घर, भावुक हुईं एक्ट्रेस

Rashmika Mandanna Birthday Gift: रश्मिका मंदाना को उनके 30वें जन्मदिन पर पिता से ‘Serenity’ नाम…

April 10, 2026

Vivek Sinha salary rumor: ‘विवेक सिन्हा ने ‘धुरंधर 2’ की फीस पर तोड़ी चुप्पी, 1 करोड़ की अफवाह का किया खुलासा

Vivek Sinha salary rumor: आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इस समय…

April 10, 2026

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करने के भी हो सकते हैं फायदे, जानिए कब है सही और कब नुकसानदायक

Breakfast skip benefits: कभी-कभी ब्रेकफास्ट स्किप करना वजन घटाने, इंटरमिटेंट फास्टिंग और ब्लड शुगर कंट्रोल…

April 10, 2026

UP SIR Final List 2026: जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट; जानें किस जिले में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

UP Final Voter List: ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट की तुलना करने पर कुल 84,28,767…

April 10, 2026