Categories: देश

Rajasthan News: मकान तोड़ने में किया गया विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल, पुलिस को आता देख भागे युवक

Rajasthan News: अजमेर में मकान निर्माण के लिए बेखौफ मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक काम में लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। काम कर रहे दो-तीन लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए।

Published by

 Rajasthan News: अजमेर में मकान निर्माण के लिए बेखौफ मकान मालिकों द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक काम में लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। काम कर रहे दो-तीन लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए। मौके पर मकान निर्माण के लिए चट्टान नुमा पहाड़ी को तोड़ने के लिए उपयोग में लिए जा रहे विस्फोटक सहित एक एक्सप्लोडर, ब्लास्टिंग बॉयर, सल्पाई बॉयर, गैती व छैनी को जब्त किया है।

एसएचओ ने क्या बताया

एसएचओ दिनेश जीवनानी ने बताया- “मुखबिर से सूचना मिली कि लाखनकोटड़ी के पास फारूख चिश्ती द्वारा मकान को तोड़ने के लिए विस्फोटक सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इस पर पुलिस टीम पहुंची। यहां पहाड़ी की तलहटी में दो- तीन व्यक्ति काम करते हुए नजर आए। पुलिस को आता हुआ देखकर रात्रि का फायदा उठाकर पहाड़ी की तरफ भाग गए। मौके पर जाकर देखा तो पाया कि पहाड़ी की तलहटी को तोड़ने के लिए एक्सप्लोडर के गुल्ले से छेद कर पत्थरों में अन्दर तक विस्फोटक पदार्थ भरकर फंसा रखा था”

 

Flash Flood in Mandi: हिमाचल के मंडी में अचानक आई बाढ़, चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ अवरुद्ध

विस्फोटक पदार्थ का उपयोग गलत पाया

Related Post

चट्टान में छेद करने के लिए लोहे की छैनी व गैंती मौके पर पड़ी मिली। मौके पर आवासीय व आबादी क्षेत्र में मकान निर्माण के लिए विस्फोटक पदार्थ का उपयोग गलत पाया। चट्टान की तलहटी में एक्सप्लोडर से जुड़े हुए तार (छड़) जिसमें विस्फोटक पदार्थ भरा हुआ, वो अन्दर तक धंसी हुई थी। इसे निकालने का काफी प्रयास किया गया, तो ब्लास्टिंग वायर टूट टूटकर अलग हो गए। मौके पर विस्फोटक पदार्थ जैसी दुर्गन्ध आ रही थी।

 

सामान जब्त कर मामला दर्ज किया

आस पास में रहने वाले लोगों से जानकारी मिली कि कार्य सलमान चिश्ती व फारूख चिश्ती द्वारा करवाया जा रहा है। दरगाह जैसे आबादी क्षेत्र में मकान मालिक द्वारा विस्फोटक पदार्थ से कार्य करते हुए मानव जीवन को संकट में डालने व पुराने मकान निर्माण को गिराने का कार्य गलत था। ऐसे में सामान जब्त कर मामला दर्ज किया। जांच सीआई दिनेश जीवनानी को सौंपी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

UP Political News: अखिलेश यादव भी माफियाओं का साथ दे रहे… पार्टी से निष्कासन के बाद पूजा पाल का सपा अध्यक्ष पर बड़ा हमला, सीएम योगी से मुलाकात के पीछे की भी बताई वजह

Published by

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026