Categories: देश

Rahul Gandhi- मेरी जान को खतरा… पुणे कोर्ट में राहुल गांधी का दावा, दो नेताओं ने दी धमकी

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक विशेष अदालत में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर दिए गए अपने बयान के कारण उनकी जान को खतरा है।

Published by

Rahul Gandhi: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की एक विशेष अदालत में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर दिए गए अपने बयान के कारण उनकी जान को खतरा है। राहुल ने कहा कि दो नेताओं ने उन्हें धमकी दी है। पेशी के दौरान राहुल ने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की। दरअसल, यह मामला वीर सावरकर के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

राहुल गांधी की ओर से वकील मिलिंद दत्तात्रेय पवार ने अदालत में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। पवार ने आरोप लगाया कि वर्तमान राजनीतिक माहौल और कुछ नेताओं के विवादास्पद बयान राहुल गांधी की जान को गंभीर खतरा पैदा करते हैं।

शिकायतकर्ता गोडसे के वंशज हैं

राहुल गांधी ने कहा कि शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। इस दौरान राहुल ने रवनीत सिंह बिट्टू और तरविंदर सिंह मारवाह का भी ज़िक्र किया।

Related Post

तरविंदर सिंह मारवाह का भी नाम

राहुल गांधी की याचिका में रवनीत सिंह बिट्टू का नाम भी शामिल है। रवनीत ने राहुल को देश का नंबर एक आतंकवादी कहा था। इसके अलावा, याचिका में भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह का भी नाम है। मारवाह ने राहुल गांधी को धमकी भी दी थी। तरविंदर सिंह ने कहा था कि राहुल गांधी का हाल उनकी दादी जैसा होगा। राहुल के वकील ने अदालत से सुनवाई के दौरान राहुल को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने का अनुरोध किया।

SIR की लड़ाई Sonia Gandhi तक आई… बिना भारतीय नागरिकता के बनी थीं Voter? BJP ने सियासी बम फोड़ Rahul के उछल-कूद को कर दिया…

Independence day 2025: 15 अगस्त को आप भी फहरा रहे हैं तिरंगा? झंडे के साथ भूलकर भी न करना ये गलती, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत!

Published by

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026