Home > देश > Indo-Pacific Region: QUAD और अमेरिका की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, चीन से निपटने के लिए भारत रच रहा चक्रव्यूह…Trump को अब आएगी अक्ल

Indo-Pacific Region: QUAD और अमेरिका की अब नहीं पड़ेगी जरूरत, चीन से निपटने के लिए भारत रच रहा चक्रव्यूह…Trump को अब आएगी अक्ल

Indo-Pacific Region: भारत की नीति में आए बदलाव को देखते हुए लगता है कि वह द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहा है। संदेश साफ़ है कि दक्षिण चीन सागर में क्वाड के बिना भी काम जारी रहेगा। भारत का यह कदम चीन से ज़्यादा ट्रंप जैसे नेताओं के लिए एक सबक है।

By: Shubahm Srivastava | Published: August 4, 2025 5:14:42 PM IST



Indo-Pacific Region: दक्षिण चीन सागर में भारत बड़ा दांव खेलने जा रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक तरफ नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी जापान के दौरे पर हैं। वहीं दूसरी तरफ, फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे हैं। ये दोनों दौरे इस बात का सबूत हैं कि भारत अब दक्षिण चीन सागर में कोई बड़ा दांव खेलने जा रहा है।

हाल के दिनों में भारत की नीति में आए बदलाव को देखते हुए लगता है कि वह द्विपक्षीय संबंधों को प्राथमिकता दे रहा है। संदेश साफ़ है कि दक्षिण चीन सागर में क्वाड के बिना भी काम जारी रहेगा। भारत का यह कदम चीन से ज़्यादा ट्रंप जैसे नेताओं के लिए एक सबक है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक नई पटकथा लिखी जा रही है, जिसमें भारत सिर्फ एक सहयोगी नहीं, बल्कि ख़ुद नायक है।

इंडो पैस‍िफ‍िक और साउथ चाइना सी में भारत की नई नीति

आपको बता दें कि भारत हिंद-प्रशांत और दक्षिण चीन सागर में आवाजाही की स्वतंत्रता की बात करता रहा है। यही वजह है कि वह यहाँ के देशों से सीधे तौर पर निपट रहा है। ऐसे में नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके त्रिपाठी का जापान दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सक्रिय रणनीति का संकेत है। जापान और भारत दोनों ही चीन की विस्तारवादी नीति से चिंतित हैं, खासकर पूर्वी चीन सागर और दक्षिण चीन सागर में चीन का दुस्साहस बढ़ा है। 

ऐसे में दोनों देश नौसैनिक सहयोग, संयुक्त अभ्यास, समुद्री संचार साझा करने पर विचार कर रहे हैं। जो चीन को सीधा संदेश है। भारत वियतनाम, इंडोनेशिया और मलेशिया के साथ मिल कर काम कर रहा है।

भारत से और भी हथियार लेगा फिलीपींस 

फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर की भारत यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है। इस बीच, फिलीपींस के सशस्त्र बलों के प्रमुख (एएफपी) रोमियो ब्राउनर ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत में बने हथियारों की गुणवत्ता और ताकत अद्भुत है। इसीलिए फिलीपींस भारत से और हथियार खरीदने पर विचार कर रहा है। भारत और फिलीपींस दक्षिण चीन सागर में भारत की जमीनी मौजूदगी को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

क्वाड पर निर्भरता कम कर रहा भारत!

पिछले कुछ वर्षों में, भारत क्वाड (QUAD) का एक सक्रिय सदस्य रहा है। अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत का यह गठबंधन हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए बनाया गया था। लेकिन हालिया घटनाक्रमों से पता चलता है कि भारत अब द्विपक्षीय वार्ता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

UP News: लड़के ने जहर खाकर Instagram पर किया पोस्ट, फिर Meta की चतुराई से यूपी पुलिस ने सिर्फ 10 मिनट में बचाई तड़पते युवक…

Advertisement