Punjab News: पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर शुक्रवार रात एक एलपीजी टैंकर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर दो लोगों ने अपनी जिंदगी खो दी। वहीँ कई लोग घायल बताए जा रहे है। वहीँ पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि आग तेज़ी से फैली और मंडियाला अड्डा इलाके के आसपास की लगभग 15 दुकानों और चार-पाँच रिहायशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं पुलिस का ये भी कहना है कि, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। वहीँ रात में भी बचाव कार्य की कई टीमें पहुँच गई और कार्य करना शुरू कर दिया।
#WATCH पंजाब के होशियारपुर के मंडियाला गाँव में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। उपायुक्त आशिका जैन के अनुसार, ऐसा संदेह है कि आग औद्योगिक क्षेत्र में एक एलपीजी टैंकर से जुड़ी सड़क दुर्घटना के कारण लगी, और एक व्यक्ति के हताहत होने की सूचना है। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर हैं। pic.twitter.com/4uR8ux3tl0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 22, 2025
आग में झुलसे लोग
वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, कार से टकराने के बाद टैंकर में आग लग गई। उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियाँ और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुँच गईं। सिविल सर्जन पवन कुमार ने बताया कि होशियारपुर सिविल अस्पताल में दो लोगों को मृत लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे पाँच से छह मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानिए कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा
वहीँ इस दौरान पंजाब के मंत्री रवजोत सिंह मंडियाला घटनास्थल पर पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने इलाके की निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “स्थिति ऐसी है कि उसे जाहिर नहीं किया जा सकता। बहुत दुखद हादसा हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि कितने लोग लापता हैं। लोग कह रहे हैं कि एक टैंकर ने एक कार को टक्कर मार दी, जिसके बाद गैस रिसाव के कारण धमाका हुआ। आग बहुत फैल गई है।