Categories: देश

Pulwama Attack: 40 जवानों के खून के बदले 300 आतंकियों की लाशें! पुलवामा अटैक के बाद बालाकोट में दिखा था जल्लादों की तबाही का मंजर

Balakot Surgical Strike: जहां दुनियाभर में आज के दिन प्यार भरा माहौल होता है. वहीं भारत के लिए कहीं न कहीं ये एक ऐसा दिन है जो गहरे सदमे में डाल देता है. दरअसल, 14 फरवरी, 2019 को आतंकवादियों ने श्रीनगर में पुलवामा हमला किया. इस हमले में CRPF के 40 जवानों की जान चली गई थी.

Published by Heena Khan

Balakot Surgical Strike: जहां दुनियाभर में आज के दिन प्यार भरा माहौल होता है. वहीं भारत के लिए कहीं न कहीं ये एक ऐसा दिन है जो गहरे सदमे में डाल देता है. दरअसल, 14 फरवरी, 2019 को आतंकवादियों ने श्रीनगर में पुलवामा हमला किया. इस हमले में CRPF के 40 जवानों की जान चली गई थी. इस दिन किसी के घर का चिराग तो किसी का सुहाग मिट गया था. इस दिन को भूलना हर भारतीय के बस की बात नहीं है. बता दें कि अपने नापाक साजिशों के साथ पाकिस्तानी आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया. जिसके बाद पाक की पूरी दुनिया में थू-थू हुई. इस हमले की जलती आग में भारत ने ठान लिया था कि अब पाक से बदला लेना है. वहीं फिर हमले के बारह दिन बाद, 25-26 फरवरी, 2019 की रात को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की. इस हमले में बहादुर भारतीय सैनिकों ने बालाकोट में आतंकवादी कैंपों को तबाह कर दिया और लगभग 300 आतंकवादियों को मार गिराया. चलिए जान लेते हैं पुलवामा हमले से लेकर बालाकोट में लिए बदले तक की कहानी. 

पुलवामा हमला और भारत का सबसे काला दिन

14 फरवरी, 2019 को श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे पर पुलवामा के लेथपोरा में एक ज़बरदस्त धमाका हुआ. हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हो गए. उस समय 60 से ज़्यादा मिलिट्री बसों में लगभग 2,547 CRPF जवान मौजूद थे. इस हमले ने देश को अंदर तक हिला दिया था. सबकी नज़रें आतंकवाद के इस कृत्य का बदला लेने पर टिकी थीं. पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं भी वही आग महसूस कर रहा हूं जो आपके अंदर जल रही है.” PM मोदी ने कहा कि आपके सभी आंसुओं का बदला ज़रूर लिया जाएगा.

Related Post

बालाकोट में लिए बदला

PM मोदी ने बदला लेने की बात की, और पुलवामा हमले के ठीक 12 दिन बाद, 25-26 फरवरी की देर रात, इंडियन एयर फ़ोर्स ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की, जिसमें बहुत सोच-समझकर प्लानिंग के साथ पाकिस्तान के कैंप तबाह कर दिए गए. इस हमले में, इंडियन आर्मी ने लगभग 300 आतंकवादियों को मार गिराया. लगभग 2,000 IAF एयरक्राफ्ट ने लगभग 1,000 आतंकवादी कैंपों पर बम गिराए. खास बात यह है कि पाकिस्तान को इस मिलिट्री एक्शन के बारे में पता नहीं चला. इस हमले को बाद में बालाकोट एयरस्ट्राइक नाम दिया गया. हालांकि, हमले के दौरान, भारत का MiG-21 एयरक्राफ्ट डैमेज हो गया और पाकिस्तान में क्रैश हो गया. पायलट, विंग कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तानी आर्मी ने पकड़ लिया था, लेकिन 1 मार्च, 2019 को उन्हें रिहा कर दिया गया. विंग कमांडर अभिनंदन को बाद में वीर चक्र से सम्मानित किया गया.

Aaj Ka Mausam: इश्क के दिन बारिश की एंट्री! कश्मीर से UP तक बदलेगा मौसम का मिजाज, डेट प्लान करने से पहले जरूर पढ़ें

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Toll Tax Hike: टोल हुआ महंगा! बुधवार से सफर पर बढ़ा खर्च, जानें नई दरें

toll tax rates: टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन…

March 31, 2026

ओवरटाइम कराना अब महंगा! महिलाओं के लिए आई अच्छी खबर; हरियाणा सरकार के नए नियम लागू

Haryana Latest News: नए नियमों के तहत किसी भी कर्मचारी से एक दिन में अधिकतम…

March 31, 2026

Cicada COVID variant: 23 देशों में फैल रहा नया ‘कोरोना’! क्या है Cicada Virus, भारत के लिए कितनी चिंता?

Corona New Variant Cicada Virus: दुनिया में कोरोना का नया वेरिएंट Cicada BA.3.2 फैल रहा…

March 31, 2026

हिमाचल में एंट्री टैक्स खत्म! सुक्खू सरकार ने लिया बड़ा यू-टर्न? कारोबारियों में खुशी की लहर

Himachal Pradesh Entry Tax: राज्य में प्रवेश करने वाले वाहनों को उसी दर पर टैक्स…

March 31, 2026

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली की सड़क पर ‘चूहों की फाइट’ बनी लाइव शो, देखने उमड़ी भीड़, वीडियो हुआ वायरल

Delhi Mouse Fight Viral Video: दिल्ली में दो चूहों की लड़ाई का एक मजेदार वीडियो…

March 31, 2026