Categories: देश

Public Holidays: अगले 15 दिन तक कब-कब तक बंद रहेंगे बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर? फटाफट कर लें नोट

Public Holidays in September 2025: सितंबर महीने में 22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इस महीने में 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन छुट्टियां रहेंगी.

Published by Sohail Rahman

Public Holiday in September: आज सितंबर महीने की 16वीं तारीख हैं. सितंबर महीने खत्म होते-होते त्योहारों का मौसम शुरू हो जाएगा. इस साल सितंबर महीने की 22 तारीख से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है. इसके बाद अक्टूबर के महीने में दिवाली और छठ पुजा का त्योहार आ जाएगा. नवरात्रि से शुरू होने वाला त्योहारी सीजन अक्टूबर तक जारी रहेगा. नवरात्रि, दिवाली और छठ का इंतजार छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक को रहता है. जैसे ही त्योहारों की शुरुआत होती है वैसे ही छुट्टियों का भी दौर शुरू हो जाता है. ऐसे में आइये जानते हैं कि सितंबर के बचे हुए दिनों में कब-कब छुट्टी होगी?

सितंबर में कितने दिन रहेगी छुट्टी? (Public Holiday in September 2025)

सितंबर 2025 के बचे हुए दिनों की बात करें तो आपको तीन दिनों की लंबी छुट्टी का मौका मिलेगा. 28 सितंबर को रविवार की छुट्टी होगी, इस दिन सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इसके बाद 29 सितंबर को महासप्तमी मनाई जाएगी, जिसमें मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना होगी. फिर 30 सितंबर को महाअष्टमी है, इस दिन भी सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. इस दौरान आप अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं या फिर इन छुट्टियों में कहीं बाहर घुमने का प्लान बना सकते हैं.

अक्टूबर में कितने दिन रहेगी छुट्टी? (Public Holiday in October 2025)

इसके अलावा, अगर अक्टूबर 2025 की बात करें तो अक्टूबर में कुल 8 छुट्टियां हैं. इसके अलावा अलग-अलग राज्यों और शहरों के अनुसार पर्व की छुट्टियां हैं. साथ ही चार रविवार पड़ने से कुल 12- 14 छुट्टियां अक्टूबर महीने में पड़ रही है. हालांकि, जरूरी नहीं कि ये छुट्टी हर जगहों पर लागू हों. 

1 अक्टूबर – दशहरा (महानवमी)

2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी

7 अक्टूबर – महर्षि वाल्मीकि जयंती 

10 अक्टूबर – करवा चौथ (केवल महिलाओं के लिए)

13 अक्टूबर – अहोई अष्टमी  

20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी की छुट्टी

Related Post

21 अक्टूबर – दीवाली के लिए छुट्टी

22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा की छुट्टी 

23 अक्टूबर – भैया दूज और छत्रपति शिवाजी जयंती की छुट्टी

27 अक्टूबर – हलषष्ठी (ललई छठ)

28 अक्टूबर – छठ पूजा की छुट्टी रहेगी

क्यों मनाते हैं नवरात्रि का पर्व? ( Why do we celebrate Navratri?)

आपको जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व बहुत ही खास महत्त्व रखता है. हालांकि, देश के अलग-अलग राज्यों के लोग इसे अपने-अपने तरीके से मनाते हैं. वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है. इस दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा या तस्वीर को घरों और पंडालों में स्थापित करके उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिनों तक पूजा-अर्चना की जाती है. नवरात्रि के समय घरों में मां दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. भक्त कलश स्थापना करते हैं और अखंड ज्योति जलाते हुए पूरे नौ दिन देवी की विधिवत आराधना करते हैं.

यह भी पढ़ें :- 

पंजाब दौरे पर अधिकारियों से क्यों भिड़ गए Rahul Gandhi? देखें Video

Dehradun Cloudburst: देहरादून में बादल फटने से तबाही, कई लोग लापता

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026