Categories: देश

भारतीय टीम की जीत पर गदगद हुए PM Modi, वैज्ञानिकों के बीच करने लगे महिला विश्व कप की बात, देखें वीडियो

PM Modi: पीएम मोदी ने कहा कि आज का ये आयोजन साइंस से जुड़ा है लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा. पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है.

Published by Divyanshi Singh

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 में शामिल हुए. 3 से 5 नवंबर 2025 तक ESTIC 2025 आयोजित किया जाएगा. इस सम्मेलन में शिक्षा जगत अनुसंधान संस्थानों, उद्योग और सरकार के 3,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ-साथ नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रख्यात वैज्ञानिक, नवप्रवर्तक और नीति निर्माता भी शामिल होंगे.

योजना कोष का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने 1 लाख करोड़ रुपये के अनुसंधान विकास और नवाचार (RDI) योजना कोष का शुभारंभ किया. इस योजना का उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र द्वारा संचालित अनुसंधान और विकास पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देना है.

भारतीय महिला टीम की जीत पर दी बधाई

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (ESTIC) 2025 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “आज का ये आयोजन साइंस से जुड़ा है लेकिन मैं सबसे पहले क्रिकेट में भारत की शानदार जीत की बात करूंगा. पूरा भारत अपनी क्रिकेट टीम की सफलता से बहुत खुश है. ये भारत का पहला महिला विश्व कप है. मैं हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. हमें आप पर गर्व है. आपकी ये सफलता देश के करोड़ों नौजवानों को प्रेरित करेगी.”

Related Post

ISRO को बहुत-बहुत बधाई देता हूं- PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कल भारत ने विज्ञान और तकनीक की दुनिया में भी अपना परचम लहराया है.कल भारत के वैज्ञानिकों ने भारत की सबसे बड़ी कम्युनिकेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है. मैं इस मिशन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों और ISRO को भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं.”

आज भी विज्ञान और तकनीक की दुनिया में बहुत बड़ा दिन है-PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज भी विज्ञान और तकनीक की दुनिया में बहुत बड़ा दिन है. 21वीं सदी के इस समय में बहुत आवश्यकता थी कि उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार पर मंथन के लिए दुनिया भर के विशेषज्ञ एक साथ जुटे और वो मिलकर के दिशा दिखाएं. इसी आवश्यकता ने एक विचार को जन्म दिया और इसी विचार से इस सम्मेलन का विज़न बना. मुझे खुशी है कि आज वो विजन इस सम्मेलन के रूप में आकार ले रहा है.”

1 लाख करोड़ रुपये की राशि तय की गई है-पीएम मोदी

उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार कॉन्क्लेव (ESTIC) 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि  “हमने अनुसंधान विकास नवाचार योजना भी शुरू की है और इसके लिए 1 लाख करोड़ रुपये की राशि तय की गई है.ये 1 लाख करोड़ रुपये आपके लिए हैं. ये आपका सामर्थ्य बढ़ाने के लिए है, आपके लिए अवसर के नए द्वार खोलने के लिए हैं. हमारा प्रयास है कि निजी क्षेत्र में भी अनुसंधान और विकास को बढ़ावा मिले. पहली बार, उच्च जोखिम और उच्च प्रभाव वाली परियोजनाओं के लिए भी पूंजी भी उपलब्ध कराई जा रही है.”

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026

Amethi Missing Girl Found: अमेठी में पुलिस का शानदार काम, कुछ ही घंटों में सुलझाया केस; लापता बच्ची परिवार को सौंपा

Amethi police news: लगातार प्रयास के बाद पुलिस को सफलता मिली और गुमशुदा बालिका को…

April 20, 2026

MP VIP Wedding: मुरैना में हाई-प्रोफाइल शादी, CM मोहन यादव से लेकर बीजोपी अध्यक्ष तक की मौजूदगी; नवदंपत्ति को दिया आशीर्वाद

MP VIP Wedding: मुरैना में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…

April 20, 2026

Rajasthan Refinery Fire: रिफाइनरी में आग के बाद सियासी घमासान, PM मोदी के दौरे को लेकर RLP सुप्रीमो का बड़ा हमला

Pachpadra refinery fire: आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन टीमें तुरंत सक्रिय…

April 20, 2026