Categories: देश

भारत को अब टक्कर देना मुश्किल! PM Modi ने कर ली प्लानिंग, आसियान समिट में दुनिया को दिया बड़ा संदेश

22nd ASEAN-India Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है.

Published by Heena Khan

PM Modi: भारत से अन्य देशों का कनेक्शन अब पहले के मुकाबले काफी अलग है. अब हर देश भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात कर विकास को लेकर बात करता है. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मलेशिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत और आसियान की सदी है. इतना ही नहीं इस अवसर पर, उन्होंने 47वें आसियान शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी के लिए मलेशिया और उसके प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी और भारत के लिए समन्वयक देश के रूप में फिलीपींस की भूमिका की सराहना की. 

PM मोदी ने कही ये बात

इस बीच कुआलालंपुर में 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने जोर दिया और कहा कि 21वीं सदी हमारी सदी है, भारत और आसियान की सदी है. उन्होंने पूर्वी तिमोर के आसियान समुदाय का 11वां सदस्य देश बनने का गर्मजोशी से स्वागत भी किया. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने थाईलैंड की महारानी सिरीकित के निधन पर भी निराशा भरे चेहरे से शोक व्यक्त किया. वहीं उन्होंने कहा कि भारत और आसियान मिलकर वैश्विक आबादी के लगभग एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम न केवल भौगोलिक रूप से जुड़े हुए हैं, बल्कि मजबूत ऐतिहासिक बंधनों और साझा मूल्यों से भी जुड़े हुए हैं.

Related Post

साथ बनाए रखने की करी अपील

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर ज़ोर दिया कि भारत और आसियान वैश्विक दक्षिण के सहयात्री हैं और स्थिरता, विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त प्रयास कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में भी, भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी निरंतर प्रगति कर रही है. यह मज़बूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का एक प्रमुख स्तंभ बन रही है. अपने छह मिनट के संबोधन में, प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान की केंद्रीयता और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए आसियान विज़न के प्रति भारत के अटूट समर्थन की पुष्टि की. इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एशियाई महाद्वीप में शांति और समृद्धि के लिए दोनों के बीच सहयोग बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि आसियान न केवल हमारी विदेश नीति का अभिन्न अंग है, बल्कि ‘एक्ट ईस्ट’ विज़न का आधार भी है. 

Weather 27 October: चक्रवाती तूफान मोन्था कई राज्यों में देगा दस्तक, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026