Voter Adhikar yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार के सासाराम पहुँचे, जहाँ से उन्होंने मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता जुटे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लंबे समय बाद जब पप्पू यादव और लालू यादव आमने-सामने हुए। फिर जो हुआ उसने बिहारवासियों को हैरान कर दिया।
पप्पू यादव ने लालू यादव से आशीर्वाद लिया
दरअसल, लालू यादव एक कार में जा रहे थे। पप्पू यादव वहाँ पहुँचे और लालू यादव से आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले, दोनों की आखिरी मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले हुई थी। जब पप्पू यादव खुद लालू यादव से मिलने उनके आवास पहुँचे थे। उसके बाद जाप का कांग्रेस में विलय हो गया था। बाद में जब राजद ने पूर्णिया सीट पर दावा ठोका, तो पप्पू यादव और लालू परिवार के रिश्तों में खटास आ गई।
वीडियो देखें
लालु यादव ने पप्पू यादव को आशीर्वाद दिये #VoterAdhikarYatra pic.twitter.com/s6bwu5fEuF
— Barun (@barunray6279) August 17, 2025
लालू यादव फिर से पुराने अंदाज में दिखे
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, जिससे कई बार काफी विवाद भी हुआ है। आज रविवार (17 जुलाई) को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, चोरों को हटाओ और भाजपा को भगाओ। हमारी पार्टी को जिताओ। वोट चुराने वाली भाजपा को किसी भी कीमत पर आने नहीं देना है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, खड़गे जी, आप सब एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंको। लोकतंत्र को मजबूत करो। राहुल गांधी, खड़गे जी, तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद। लालू ने कहा, ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का…बलम लेके चलो कलकत्ता।’ लालू जब भी यह गाना गुनगुनाते हैं, तो उनका इरादा विरोधी को ऐसा धक्का देने का होता है कि वह दूर चला जाए।