Categories: देश

Udaipur News: उदयपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह पकड़ा, महाराष्ट्र से हो रहा था ऑपरेट!

Udaipur News: उदयपुर के नाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नया खेड़ा इलाके के एक होटल में छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 14 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 18 बैंक खातों की जानकारी और 3.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है।

Published by Mohammad Nematullah

शतीश शर्मा की रिपोर्टर, Udaipur News: उदयपुर के नाई थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नया खेड़ा इलाके के एक होटल में छापा मारकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 4 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 14 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 18 बैंक खातों की जानकारी और 3.45 लाख रुपये नकद बरामद किए गए है।

पुलिस के जांच में

पुलिस की जांच में पता चला कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड राहुल नामक एक युवक है, जो महाराष्ट्र के पुणे से पूरे गैंग को चला रहा है। राहुल ही पकड़े गए आरोपियों को महीने के 15-15 हजार रुपये वेतन देता था और हर नए ग्राहक पर 20 प्रतिशत कमीशन भी देता था। दबिश के दौरान गुजरात के भावनगर निवासी सनी मेहता, जयनम भालिया, वड़ोदरा निवासी आयुष पटेल, जूनागढ़ निवासी विवेक परिहार, राजकोट निवासी श्याम, दर्शित और सीकर निवासी सुनील रूहेला ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिलाकर पैसे वसूल रहे थे।

सोशल मीडिया के जरिये सत्ता

गिरोह का तरीका बहुत चालाकी भरा था। वे व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को क्रिकेट, कबड्डी और फुटबॉल जैसे खेलों पर सट्टा लगाने के लिए उकसाते थे। ग्राहक को एक आईडी दी जाती, जिसके जरिए वह सट्टा खेल सके। इस आईडी में प्वाइंट खरीदने के लिए ग्राहक को फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा कराने होते थे। बाद में गेम की सेटिंग बदलकर ग्राहक को हरवा दिया जाता और जमा किए गए पैसे गिरोह के पास रह जाते।

Related Post

‘जिस मस्जिद में तिरंगा नहीं उसे पाकिस्तानी…’, इस मुस्लिम शख्स ने ही कह डाली ऐसी बात खौल उठा कट्टर मौलानाओं का खून

उदयपुर पुलिस की अपील 

Udaipur Police: सट्टा कैपिटल बुक 247 डॉट कॉम, ऑल पैनल डॉट कॉम और डी247 डॉट कॉम नाम की वेबसाइटों पर चलता था। इन वेबसाइटों का प्रमोशन सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए किया जाता था, जिनमें कम समय में ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिखाया जाता। नाई थाना अधिकारी लीलाराम ने बताया कि गिरोह युवाओं को लालच देकर इस जाल में फंसाता है और फिर उनसे जमकर पैसा वसूलता है। इस मामले में मास्टरमाइंड राहुल अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उदयपुर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लालच में न आएं, क्योंकि ये ऑनलाइन खेल सिर्फ धोखाधड़ी का तरीका हैं और पैसों के साथ-साथ कानूनी मुसीबत में भी फंसा सकते हैं।

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah
Tags: udaipur news

Recent Posts

नए निवेशकों के साथ SOS जनहित मेडिकल के विस्तार को मिलेगी गति

नई दिल्ली, मार्च 27: सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनता तक पहुँचाने के…

March 27, 2026

Hardeep Singh Puri on Lockdown: लॉकडाउन लगेगा या नहीं? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह ने दी पूरी जानकारी; देखें यहां

Hardeep Singh Puri on Lockdown: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण दुनियाभर के…

March 27, 2026

सालों बाद साथ दिखे अक्षय-शिल्पा, दोनों ने लगाए खूब ठहाके, सोशल मीडिया पर छाया ये खास वीडियो

Viral Video: शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार अवॉर्ड फंक्शन में एक बार फिर साथ नजर…

March 27, 2026

Kamada Ekadashi Date 2026: 28 या 29 कब है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kamada Ekadashi Date 2026: कामदा एकादशी कब है, इस बात को लेकर लोगों के मन…

March 27, 2026