Categories: देश

Odisha: मलकानगिरी में भारी बारिश से हालात बिगड़े, गांवों में घुसा पानी, राहत कार्य जारी

Odisha: मलकानगिरी में भारी बारिश से हालात बिगड़े, गांवों में घुसा पानी, राहत कार्य जारी, लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Published by Swarnim Suprakash

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha: मलकानगिरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेषकर मथिली ब्लॉक में स्थिति काफी गंभीर हो गई है, जहां कई गांव जलभराव से जूझ रहे हैं।

तेज़ बारिश का पानी अब लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया है। कई ग्रामीण परिवारों को सामान तक सुरक्षित निकालने का मौका नहीं मिला। गांव की गलियां और मुख्य सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे आवागमन ठप हो गया है। लोग जरूरी कामों के लिए भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

गांव कई हिस्सों में हालात बेहद खराब

जानकारी के मुताबिक पंगम और सप्तधारा नदियां उफान पर हैं। पानी की निकासी न होने से आसपास की बस्तियां और खेत डूब चुके हैं। जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ रहा है, खतरा और गहराता जा रहा है।महुपदर, कमरपाली और किआंग गांव के कई हिस्सों में हालात बेहद खराब हैं। कई घर पानी में डूबे हैं और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। किआंग गांव में तो प्रशासन को आपात राहत अभियान चलाना पड़ा।

Related Post

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ‘एकता मंत्र’, धर्मांतरण को लेकर कही ये बड़ी बात!

राहत और बचाव कार्य

आपदा प्रबंधन दल सक्रिय हो गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पीड़ितों को सूखा और पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात की गई हैं ताकि बारिश और बाढ़ के समय फैल रहे बीमारियों का खतरा नियंत्रण और तत्काल चिकित्सा किया जा सके।

लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। जिन क्षेत्रों में पानी ज्यादा भरा है, वहां पर अतिरिक्त राहत सामग्री और नावों की मदद से सहायता पहुंचाई जा रही है। प्रशासन का दावा है कि लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और जरूरत पड़ने पर बड़े पैमाने पर निकासी अभियान भी चलाया जाएगा।

Odisha: कट‍क रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन छत गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित

प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी

लगातार हो रही बारिश और नदियों के उफान ने मलकानगिरी के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हैं। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाएगी।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: odisha

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026