Categories: देश

Odisha Gang Rape: संबलपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

Odisha Gang Rape: संबलपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

Published by Swarnim Suprakash

ओड़िशा से अक्षय महाराणा की रिपोर्ट 
Odisha Gang Rape: ओडिशा के संबलपुर ज़िले में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम करीब 6 बजे संबलपुर जिले के जूजूमोरा थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी दो की तलाश जारी है।

जूजूमोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई

पुलिस के अनुसार, पीड़िता घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान पाँच युवकों ने उसे रोका और ज़बरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह बचकर घर पहुँची पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिवार ने उसी रात जूजूमोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और सोमवार सुबह तक तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार किया है। शेष दो आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है

एसपी मुकेश भामू ने कहा, “जूजूमोरा थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है कि एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। सूचना मिलते ही जूजूमोरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। कुल पांच आरोपी हैं, जिनमें से मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया जा चुका है, और बाकी के दो आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों में से कुछ एक ही इलाके के निवासी हैं, जबकि अन्य दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर रहते हैं। पीड़िता शौच के लिए गई थी, तभी इन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का स्वास्थ्य परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद जांच को और तेज किया जाएगा। पीड़िता 14 साल की है और नौवीं कक्षा की छात्रा है।”

इस घटना ने क्षेत्र में गुस्सा और आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: odisharape

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026