Categories: देश

अब बिना इंटरनेट के जानें PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस, बस एक SMS से मिनटों में चल जाएगा पता; यहां देखें स्टेप्स

PAN Aadhaar linking:सभी टैक्सदाताओं के लिए PAN और Aadhaar को लिंक करना अनिवार्य हो गया है. यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो PAN इनएक्टिव माना जाएगा.

Published by Shubahm Srivastava

PAN Aadhaar Linking Status Check: भारत सरकार ने अब PAN और Aadhaar लिंकिंग की स्थिति जांचने का आसान तरीका जारी किया है, जिसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती. टैक्सपेयर्स सिर्फ एक साधारण SMS भेजकर यह जान सकते हैं कि उनका PAN और Aadhaar आपस में लिंक है या नहीं.

आयकर विभाग ने सभी टैक्सदाताओं के लिए PAN और Aadhaar को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. यदि यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो PAN ‘इनएक्टिव’ माना जाएगा. इसका असर वित्तीय लेनदेन, टैक्स रिफंड, बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन, निवेश और अन्य सरकारी सेवाओं पर पड़ेगा.

भक्ति के नाम पर बड़ा खेल! तिरुपति लड्डू केस की जांच ने खोले कई राज़, हवाला कनेक्शन भी आया सामने

SMS से स्टेटस चेक करने का तरीका-

सबसे पहले अपने मोबाइल फोन का SMS ऐप खोलें.

नया संदेश टाइप करें इस फॉर्मेट में-

UIDPAN <स्पेस> <12 अंकों का Aadhaar नंबर> <स्पेस> <10 अंकों का PAN नंबर>
उदाहरण: UIDPAN 123456789012 ABCDE1234F

यह संदेश 567678 या 56161 नंबर पर भेजें.

कुछ ही सेकंड में आयकर विभाग से SMS के जरिए जवाब मिलेगा —

Related Post

अगर लिंक हुआ है, तो संदेश होगा-
Your PAN <PAN Number> is already linked with Aadhaar <Aadhaar Number>

अगर लिंक नहीं हुआ है, तो संदेश मिलेगा-
Your PAN <PAN Number> is not linked with Aadhaar <Aadhaar Number>

अगर PAN-Aadhaar लिंक नहीं है-अगर SMS से पता चलता है कि आपका PAN और Aadhaar लिंक नहीं है, तो इसे दो तरीकों से जोड़ा जा सकता है — ऑनलाइन: incometax.gov.in
 
वेबसाइट पर जाकर “Link Aadhaar” सेक्शन में PAN, Aadhaar और मोबाइल नंबर दर्ज करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद प्रक्रिया पूरी करें.

SMS के जरिए: वही UIDPAN फॉर्मेट में संदेश 567678 या 56161 पर भेजें.

लिंक न होने के नुकसान

यदि लिंक नहीं हुआ, तो PAN निष्क्रिय हो जाएगा, जिससे ITR फाइल करना, बैंक या म्यूचुअल फंड से जुड़े लेनदेन, सब्सिडी, PF और क्रेडिट स्कोर सभी प्रभावित होंगे.

SIR Online Form: ऑफिशियल वेबसाइट से लेकर पूरी प्रक्रिया तक, यहां जानें- हर एक सवाल का जवाब

Shubahm Srivastava

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026