Categories: देश

महिला आरक्षण पर सियासी घमासान, बिल गिरते ही गरजे अमित शाह; विपक्ष को दिया करारा जवाब

Amit Shah First Reaction: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल मतदान में यह बिल पास नहीं हो पाया. वहीं अब बिल न पास होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन सामने आया है.

Published by Preeti Rajput

Amit Shah First Reaction | Women’s Reservation Bill Failed : लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर शुक्रवार, 17 अप्रैल को सदन में काफी चर्चा की गई. लेकिन मतदान में यह बिल पास नहीं हो पाया. लोकसभा में कुल 528 मत पड़े थे, जिनमें से पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े. इस बिल को पास होने के लिए 352 वोट की जरूरत थी, लेकिन वोटों की कमी के कारण यह बिल लोकसभा में गिर गया. 

अमित शाह का पहला रिएक्शन

बिल पास न होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह का पहला रिएक्शन भी सामने आ चुका है. अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘आज लोकसभा में बहुत अजीब दृश्य दिखा. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए जरूरी संविधान संशोधन बिल को कांग्रेस, TMC, DMK और समाजवादी पार्टी ने पारित नहीं होने दिया.’ 

Related Post

‘नहीं मिल पाएगा अधिकार’

उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को गिरा देना, उसका उत्साह मनाना और जयनाद करना सचमुच निंदनीय और कल्पना से परे है. अब देश की महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण, जो उनका अधिकार था, वह नहीं मिल पाएगा.’

‘विपक्ष को झेलना पड़ेगा महिलाओं का आक्रोश’

अमित शाह ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने यह पहली बार नहीं किया, बल्कि बार-बार किया है. उनकी यह सोच न महिलाओं के हित में है और न देश के. मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि नारी शक्ति के अपमान की यह बात यहां नहीं रुकेगी, दूर तक जाएगी’. विपक्ष पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा कि ‘विपक्ष को ‘महिलाओं का आक्रोश’ न सिर्फ 2029 लोकसभा चुनाव में, बल्कि हर स्तर, हर चुनाव और हर स्थान पर झेलना पड़ेगा.’

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

RCB की ग्रीन जर्सी का सीक्रेट, दिल्ली के खिलाफ हरे रंग में उतरेगी टीम; जानें वजह

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर ग्रीन जर्सी में…

April 17, 2026

Women Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 वोट, विरोध में 230

Women Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने…

April 17, 2026

इंदौर में ‘ऊर्जस्विनी सेंटर’ बना ऑटिज्म व डिस्लेक्सिया वाले बच्चों के लिए नई उम्मीद

इंदौर (मध्य प्रदेश) [भारत], 17 अप्रैल: बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में आने वाली…

April 17, 2026

‘राहुल को सुनना सिरदर्द!’ कंगना रनौत का LOP पर तीखा वार, बयान से छिड़ी बहस!

Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को…

April 17, 2026