PM Modi Ethiopia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉडन की सफल यात्रा के बाद इथियोपिया के अदीस अबाबा पहुंच गए है. पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद के निमंत्रण पर इथियोपिया की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधान मंत्री मोदी की इथियोपिया के संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य की पहली यात्रा है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधान मंत्री अबी अहमद ने इथियोपिया के अदीस अबाबा में अनौपचारिक बातचीत भी की.
इथियोपिया के पीएम ने खुद गाड़ी चलाई
इथियोपिया के पीएम अबी अहमद ने अदीस अबाबा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया है. एक अलग ही अंदाज में दिखे उन्होंने खुद पीएम मोदी को होटल तक पहुंचाया है. रास्ते में उन्होंने पीएम मोदी को साइंस म्यूज़ियम और फ्रेंडशिप पार्क दिखाने की पहल की है. जो पहले से तय कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था. नोबेल शांति पुरस्कार विजेता इथियोपिया के प्रधानमंत्री के इस खास अंदाज से प्रधानमंत्री मोदी के प्रति उनका सम्मान झलकता है.
#WATCH इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। एक खास अंदाज़ में, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को खुद गाड़ी चलाकर होटल तक पहुंचाया।
रास्ते में, उन्होंने एक खास पहल करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को साइंस म्यूज़ियम और… pic.twitter.com/6hRBRIMzLZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 16, 2025
पीएम इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे
अपनी पहली यात्रा के दौरान पीएम मोदी इथियोपियाई संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. अपनी संबोधन में पीएम मोदी लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत की यात्रा पर अपने विचार साझा करेंगे. पीएम मोदी इस बात पर भी बोलेंगे कि भारत और इथियोपिया के बीच साझेदारी ग्लोबल साउथ के लिए कितनी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है. इथियोपिया से पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण के लिए ओमान जाएंगे.
पीएम मोदी की इथियोपिया यात्रा क्यों महत्वपूर्ण है?
पीएम मोदी की इथियोपियो यात्रा भारत की अफ्रीका नीति वैश्विक कूटनीति और दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इथियोपिया अफ्रीका का एक प्रमुख देश है और अफ्रिकी संघ (AU) का मुख्यालय वहीं स्थित है. इसलिए पीएम मोदी की यात्रा भारत और पूरे अफ्रिकी अफ्रीकी महाद्वीप के बीच संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी.