MS Dhoni: हीरो बने महेंद्र सिंह धोनी, माधवन संग करेंगे डेब्यू?

MS Dhoni: हीरो बने महेंद्र सिंह धोनी, माधवन संग करेंगे डेब्यू? ‘द चेज’ का टीजर देख फैन्स दंग

Published by Swarnim Suprakash

रांची, झारखण्ड से मनीष मेहता की रिपोर्ट 
MS Dhoni: रविवार की सुबह बॉलीवुड और क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं रही। आर. माधवन ने 7 सितंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक धमाकेदार वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने वसन बाला की आने वाली प्रोजेक्ट ‘द चेज’ का टीजर बताया। इस टीजर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वजह साफ है—इसमें पहली बार भारतीय क्रिकेट के महानतम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं।

धोनी का एक्शन भरा अंदाज़ देख फंस रह गए दंग

टीजर में धोनी को एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में दिखाया गया है, जो दुश्मनों पर गोलियों की बरसात करते दिखाई देते हैं। उनका एक्शन-भरा अंदाज देखकर फैन्स हैरान भी हैं और बेहद एक्साइटेड भी। दूसरी ओर माधवन भी अपने इंटेंस रोल में नजर आते हैं। दोनों की स्क्रीन प्रेजेंस ने टीजर को और भी ग्रैंड बना दिया है।

जानकारी थी गुप्त लेकिन धोनी की झलक ने इसे सुर्ख़ियों में ला दिया

दिलचस्प बात ये है कि अभी तक माधवन या मेकर्स ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ‘द चेज’ एक फिल्म है, वेब सीरीज है या फिर किसी बड़े ब्रांडेड कैंपेन का हिस्सा। फिलहाल प्रोजेक्ट को लेकर पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन धोनी की झलक ने इसे पहले ही सुर्खियों में ला दिया है।

Related Post

PM Modi: BJP वर्कशॉप में आम कार्यकर्ता की तरह आखरी पंक्ति में बैठे नज़र आए PM मोदी

धोनी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। अगर यह सचमुच उनकी एक्टिंग डेब्यू का संकेत है, तो ये उनके करोड़ों फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

धोनी का नया अंदाज़ बना रहा फंस को दीवाना

सोशल मीडिया पर टीजर वायरल होते ही फैन्स लगातार ट्वीट और कमेंट कर रहे हैं। किसी ने लिखा—“कैप्टन कूल अब बने एक्शन हीरो”, तो किसी ने कहा “धोनी को इस रोल में देखना सपने जैसा है।”
अब सभी की निगाहें इस रहस्यमयी प्रोजेक्ट ‘द चेज’ के ऑफिशियल रिलीज़ डेट के ऐलान पर टिकी हैं। एक बात तो साफ है—धोनी का नया अंदाज फैन्स को दीवाना बना रहा है।

Odisha Crime: मदरसे में छात्र के साथ यौन शोषण फिर हत्या

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026