Home > देश > मासूम बच्चियों को काटा ब्लेड से, मां को रॉड से किया खूनमखान, ‘सनकी आशिक’ ने घर को बना डाला कसाई की दुकान, मामला जान निकल पड़ेंगी चीखें

मासूम बच्चियों को काटा ब्लेड से, मां को रॉड से किया खूनमखान, ‘सनकी आशिक’ ने घर को बना डाला कसाई की दुकान, मामला जान निकल पड़ेंगी चीखें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले की सीताराम कॉलोनी से एक चीखें निकाल देने वाली वारदात सामने आ रही है। दरअसल, यहाँ एक माँ और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खूंखार गुनहगार ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब महिला का पति घर पर नहीं था।

By: Heena Khan | Published: August 5, 2025 8:54:36 AM IST



Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले की सीताराम कॉलोनी से एक चीखें निकाल देने वाली वारदात सामने आ रही है। दरअसल, यहाँ एक माँ और दो बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। खूंखार गुनहगार ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब महिला का पति घर पर नहीं था। वहीँ आपकी जानकारी के लिए बता दें, मृतका की पहचान माधुरी और उसकी दो बेटियों पुष्पा कुमारी और जेसी के रूप में हुई है। जबकि हत्यारे की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुरेश पड़ोस का ही रहने वाला था।

सुरेश से चल रहा था माधुरी का अफेयर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पिछले कुछ सालों से मृतका माधुरी आरोपी सुरेश के साथ अफेयर चला रही थी। शुरू-शुरू के दिनों में इस अफेयर के बारें में उसके पति को कुछ नहीं पता था। वहीँ फिर बाद में पड़ोसियों की बातों से उसके पति को भी इसकी जानकारी हो गई। हालाँकि, उनका रिश्ता छुप-छुपकर ऐसे ही चलता था। वहीँ फिर जब पुलिस ने जाँच शुरू की तो पता चला कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी वजह से सुरेश ने माधुरी को मारने की प्लानिंग तैयार की।

Eisha का किसने किया ये हाल? नाक से बह रहा खून…बिखरे बालों में रोती-बिलखती दिखीं एक्ट्रेस, Video देख फैंस का कलेजा आया बाहर

पहले से थी माधुरी को मौत की आशंका 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, माधुरी का पति प्रसाद एक निजी कंपनी में बोलेरो चलाता है। प्रसाद इन दिनों अक्सर नाइट शिफ्ट में काम कर रहा होता है। वहीं, आरोपी सुरेश भी ट्रक ड्राइवर है। उसे लगा कि यही सही मौका है, इसलिए उसने प्रसाद के घर पर न होने पर माधुरी के साथ बलात्कार करने का फैसला किया। हर दिन की तरह प्रसाद शनिवार को भी नाइट ड्यूटी पर गया था, लेकिन हाल ही में हुई घटना से माधुरी भी सावधान रहने की कोशिश कर रही थी। यहीं ये घर का गेट बंद करके एक चक्कर लगाने के बाद घर के अंदर चली जाती थी। जब उसका पति घर पर नहीं था।

डूब जाएगा Bihar? आसमान से कहर बनकर बरसेंगे बादल, 24 घंटे में होगा कुछ ऐसा…देख फटी रह जाएंगी प्रदेशवासियों की आंखें

बच्चियों को काटा ब्लेड से 

वहीँ फिर  सुरेश शनिवार की रात को माधुरी के घर पहुंचा। वो पहले से ही शराब के नशे में धुत था। इस दौरान माधुरी अपने दोनों बच्चों के साथ घर में सो रही थी। वो किसी तरह घर में घुसा और अपने साथ लाए लोहे की रॉड से माधुरी के सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद माधुरी ने दम तोड़ दिया। मां की चीख सुनकर दोनों बच्चे जाग उठे। फिर  सुरेश ने उन पर भी उसी रॉड से हमला कर उन्हें मार डाला। इसके बाद वो यहीं नहीं रुका, उसने ब्लेड से उनके शरीर के अंग काट दिए और वहां से भाग गया। 

Advertisement