Home > देश > दिल्ली में बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें! मंत्री कपिल मिश्रा ने कावड़ यात्रा के दौरान लिया बड़ा फैसला, 1 महीने तक बिना मांस के करना होगा गुजारा

दिल्ली में बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें! मंत्री कपिल मिश्रा ने कावड़ यात्रा के दौरान लिया बड़ा फैसला, 1 महीने तक बिना मांस के करना होगा गुजारा

Kanwar Yatra News: दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है।

By: Heena Khan | Published: July 10, 2025 1:03:30 PM IST



Kanwar Yatra News: दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रा के रास्तों पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। यह फैसला श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया है। दिल्ली के संस्कृति और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इन रास्तों पर चल रही ज़्यादातर मांस की दुकानें अवैध हैं, इसलिए इन्हें पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।

मंत्री ने लिया तैयारियों का जायज़ा

कपिल मिश्रा ने शहर के कई हिस्सों में जाकर कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ कई भाजपा विधायक भी थे। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम ने मिलकर यह तय किया है कि यात्रा के दौरान मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी और प्रशासन यह भी सुनिश्चित करेगा कि किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु

श्रावण मास में 11 से 25 जुलाई तक कांवड़ यात्रा होती है, जिसमें हज़ारों लोग भाग लेते हैं। ये श्रद्धालु पवित्र नदियों से जल लाकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं। दिल्ली के अलग-अलग रास्तों पर इन दिनों बहुत भीड़ होती है, इसलिए धार्मिक शांति बनाए रखने के लिए मांस की दुकानें बंद करने का यह फैसला अहम माना जा रहा है।

पत्नी को 50 हजार का फोन गिफ्ट करना पड़ा भारी, जैसे ही मोबाइल में डाला सिम, टूटी ऐसी मुसीबत…पुलिस का भी ठनका माथा

Advertisement