Home > देश > Mahavir Jayanti 2026 holiday: महावीर जयंती पर क्या-क्या रहेगा बंद? स्कूल, बैंक और ऑफिस; देखें पूरी लिस्ट

Mahavir Jayanti 2026 holiday: महावीर जयंती पर क्या-क्या रहेगा बंद? स्कूल, बैंक और ऑफिस; देखें पूरी लिस्ट

Mahavir Jayanti 2026 holiday: महावीर जयंती 31 मार्च, 2026 को देशभर में मनाई जाएगी. राजपात्रित अवकाश होने के कारण बैंक, डाकघर, और शेयर बाजार इस दिन बंद रहेंगे. जैन समुदाय के लिए महावीर जयंती सबसे खास दिन है. इस दिन अधिकांश राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे.

By: Preeti Rajput | Published: March 30, 2026 12:18:40 PM IST



Mahavir Jayanti 2026 holiday: महावीर जयंती या महावीर जन्म कल्याणक जैन धर्म के सबसे मुख्य त्योहारों में से एक माने जाते हैं. कल 31 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा. महावीर जयंती के मौके पर मंगलवार को स्कूल, बैंक, डाकघर और सरकारी ऑफिस बंद रहने की उम्मीद है. महावीर जयंती के मौके पर स्कूल बंद रहने की पूरी उम्मीद है. यह गजेटेड पब्लिक हॉलिडे है, इसलिए ज़्यादातर स्कूल, कॉलेज और सरकारी इंस्टीट्यूशन बंद रहने वाले हैं.

कब है महावीर जयंती?

दुनिया भर में जैन समुदाय 31 मार्च, 2026 को भगवान महावीर की जयंती के मौके पर महावीर जयंती मनाने की तैयारी कर रहे हैं. यह 26-24वीं जयंती है. 

  • त्रयोदशी तिथि शुरू – 30 मार्च, 2026 – 07:09  सुबह
  • त्रयोदशी तिथि खत्म – 31 मार्च, 2026 – 06:55  सुबह 

स्कूल की रहेगी कल छुट्टी

महावीर जयंती पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के स्कूल इस दिन बंद रहने की उम्मीद है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने सोमवार को जिले में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान कर दिया है. सभी सरकारी ऑफिस और संस्थान आज दिन भर बंद रहेंगे. साथ ही मंगलवार, 31 मार्च को रेगुलर काम फिर से शुरु होगा.

महावीर जयंती पर बैंक की छुट्टी?

कई राज्यों में 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती पर बैंक और पोस्ट ऑफिस बंद रहने की उम्मीद है. जिन शहरों और राज्यों में बैंक आमतौर पर बंद रहते हैं. अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, रायपुर.

Hanuman Janmotsav Date 2026: कब है हनुमान जयंती? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र जाप का महत्व

स्टॉक मार्केट अपडेट

31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर भारतीय स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे. इन दिनों NSE और BSE दोनों पर सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग एक्टिविटी बंद रहेंगी.

Silver Price Today 29 March: फिर बढ़ गए चांदी के भाव, जानें आज कितने में मिल रही, चेक करें अपने शहर का हाल

Advertisement