Categories: देश

महाराष्ट्र की राजनीति में होने वाला कुछ बड़ा! 2 धुर विरोधी पार्टी आ सकती साथ; संजय राउत के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

Maha Vikas Aghadi News: महाराष्ट्र की राजनीति में नया सियासी उथल पुथल देखने को मिल रहा है. संजय राउत के बयान के अनुसार मनसे और कांग्रेस साथ आ सकती है.

Published by Sohail Rahman

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र की राजनीति में नई सुगबुगाहट देखने को मिल रही है. दरअसल, महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) गठबंधन में अब नई पार्टी शामिल हो सकती है. शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत के बयान ने नई हलचल मचा दी है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चाहती है कि कांग्रेस को भी साथ लेकर चला जाए. राउत की इस टिप्पणी से संकेत मिलते हैं कि राज ठाकरे नीत मनसे महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) का हिस्सा बन सकती है.

मनसे ने क्या कहा?

हालांकि, राउत के बयान के बाद मनसे ने कहा कि पार्टी का रुख पार्टी प्रमुख तय करेंगे. संजय राउत के इस बयान पर मनसे नेता संदीप देशपांडे की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने शिवसेना नेता की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी ही अपना रुख बताएगी कोई और नहीं. भविष्य में भी केवल हम ही अपना रुख बताएंगे. मनसे के संबंध में संजय राउत की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए चचेरे भाइयों राज ठाकरे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के हाथ मिलाने की अटकलें हैं.

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मनसे प्रमुख एमवीए का हिस्सा बनेंगे या नहीं. यह पूछे जाने पर कि क्या राज ठाकरे एमवीए का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं? राउत ने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी चाहते हैं कि कांग्रेस को साथ लेकर चला जाना चाहिए. यही उनका रुख है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इस पर कोई फैसला हो चुका है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

आखिर दरिंदों के बीच क्यों छोड़कर भागा दोस्त? Durgapur Gangrape Case में आया बड़ा ट्विस्ट, अब पुलिस करेगी पर्दाफाश

मनसे के साथ आएगी कांग्रेस?

संजय राउत ने कहा कि उन्होंने कुछ मुद्दों पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से बात की है और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी से भी चर्चा करेंगे. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बात करेंगे. हालांकि, ये भी जानकारी सामने आ रही है कि बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए महाराष्ट्र के कांग्रेस नेताओं के एक वर्ग ने मनसे के साथ हाथ मिलाने के किसी भी कदम का विरोध किया है. हालांकि, राउत ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य की राजनीति में हर किसी की अपनी जगह है. जिस तरह शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की अपनी जगह है, उसी तरह मनसे की भी अपनी जगह है और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) और वामपंथी दलों की भी अपनी जगह है.

मनसे और शिवसेना (यूबीटी) में बढ़ी नजदीकियां

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है. पिछले कुछ समय से देखा जा रहा था कि दोनों भाइयों के बीच दरार आ गई थी. लेकिन विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद दोनों भाइयों ने हाथ मिलाने का फैसला किया है. अब ये बात भी सामने आ रही है कि मनसे और शिवसेना (यूबीटी) बीएमसी का चुनाव एक साथ लड़ेंगे. आपको बताते चलें कि मुंबई में बीएमसी का चुनाव पार्टी आधारित होता है.

यह भी पढ़ें :- 

मेट्रो छोड़ो अब बुलेट ट्रेन से जा सकेंगे दिल्ली से नोएडा, AI करेगा पार्किंग में वाहनों की निगरानी

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026