Categories: देश

विधायकों को काट डालो! कौन है ये नेता जिसने किसानों को दी अटपटी सलाह? अब करना पड़ रहा बड़ी मुश्किल का सामना

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व विधायक बच्चू कडू ने किसानों को आत्महत्या करने के बजाय विधायक को काटने या मार डालने की सलाह दी.

Published by Heena Khan

Maharashtra News: कई राजनीतिक नेता ऐसे होते है जो अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं या फिर सुर्ख़ियों में आने के लिए विवादित बयान देते रहते हैं. वहीं आज हम आपको एक ऐसे विधायक के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने हाल ही में ऐसा बयान दिया है जिससे पूरे महाराष्ट्र म बवाल मच गया है. दरअसल, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पूर्व विधायक बच्चू कडू ने किसानों को आत्महत्या करने के बजाय विधायक को काटने या मार डालने की सलाह दी. जी हां इस दौरान महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की और उनसे किसानों को भड़काने से बचने की भी अपील की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरावती जिले से प्रहार जनशक्ति पार्टी के नेता एक सभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने किसानों से कहा कि अगर वे चाहते हैं कि सरकार उनके मुद्दों का शीघ्र समाधान करे, तो उन्हें अपनी जान लेने के बजाय विधायकों पर हिंसक हमला करना चाहिए.

क्या बोले बच्चू कडू

किसानों को अटपटी सलाह देते हुए बच्चू कडू ने कहा कि आत्महत्या क्यों करें? विधायक को मार डालो, काट डालो. किसानों को विधायक के आवास के सामने नंगे होकर बैठ जाना चाहिए और पेशाब करना चाहिए. अगर ऐसा किया गया तो सरकार औंधे मुंह गिर जाएगी. जैसे ही इस बयान का वीडियो सामने आया तो शिवसेना नेता और मंत्री संजय शिरसाट ने कडू को किसानों को भड़काने के बजाय अपनी बात पर अमल करने की चुनौती दी है.

Related Post

विवादों में घिरे बच्चू कडू

इस मामले को लेकर संजय शिरसाट ने कहा कि बच्चू कडू को यह सब खुद करना चाहिए. क्या वो किसानों को भड़काना चाहते हैं और उनके खिलाफ और अपराध दर्ज करवाना चाहते हैं? उन्हें अपनी ज़ुबान पर लगाम लगानी चाहिए. सितंबर में आई बाढ़ और बारिश के कारण किसान पहले से ही संकट में हैं. क्या कडू चाहते हैं कि वे हत्याएं करें?

महागठबंधन में महासंग्राम! इन सीटों पर आमने-सामने Congress-RJD, अब क्या होगा अंजाम ?

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026