Home > देश > Chhangur Baba से भी खतरनाक निकली ये महिला! कुशीनगर में चला रही थी लव जिहाद गैंग, CM Yogi के सिंघमों का बड़ा खुलासा

Chhangur Baba से भी खतरनाक निकली ये महिला! कुशीनगर में चला रही थी लव जिहाद गैंग, CM Yogi के सिंघमों का बड़ा खुलासा

UP Conversion Case: छांगुर बाबा की गिरफ़्तारी के बाद लगातार यूपी पुलिस ऐसे लोगों को खोज रही है जो धर्मांतरण का रैकेट चला रहे हैं। वहीँ यूपी के आगरा और बलरामपुर के बाद कुशीनगर में भी धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

By: Heena Khan | Published: July 24, 2025 9:29:31 AM IST



UP Conversion Case: छांगुर बाबा की गिरफ़्तारी के बाद लगातार यूपी पुलिस ऐसे लोगों को खोज रही है जो धर्मांतरण का रैकेट चला रहे हैं। वहीँ यूपी के आगरा और बलरामपुर के बाद कुशीनगर में भी धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दरअसल, पुलिस ने कुशीनगर में एक महिला को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये महिला भी छांगुर बाबा की तरह गरीब और कमजोर तबके की महिलाओं का धर्म परिवर्तन करवा देती थी। 

लड़कियों से जबरन करवाते थे ये काम 

पुलिस ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार महिला का नाम जैरुन्निशा है। उसके अलावा तीन और युवकों इस अपराध में शामिल थे। आपको बता दें इन चारों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ ये चारों युवक पहले लड़कियों को अपने जाल में फँसाते थे और फिर उनका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराते थे। फिर उन्हें मुंबई भेजकर उनसे जबरन वसूली का काम करवाया जाता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें जिन आरोपियों  गिरफ्तार किया गया है उनका नाम अरमान, अरबाज, जैरुन्निशा और इकरामुल हैं।

‘बिस्तर पर पड़े दिन गिन रहा Dawood Ibrahim’, इस शख्स ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, जानिए कहां है अंडरवर्ल्ड डॉन?

आरोपियों ने कबूला सच 

वहीँ जब इन आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने कबूल किया कि वो एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो नाबालिग हिंदू लड़कियों को “लव जिहाद” के नाम पर बहला-फुसलाकर उनका धर्म बदलवा देते थे। और इसके बाद बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करते थे। आरोपियों के पास से पीड़िता के धर्म परिवर्तित 3 आधार कार्ड, 7 फर्जी सिम कार्ड, एक मारुति अर्टिगा कार, 3 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

Advertisement