Categories: देश

क्या आप ऐसी जगह जाने चाहेंगे जहां नहीं है कोई कुत्ते और सांप

भारत की एक ऐसी जगह जहां, नहीं है किसी प्रकार के खतरनाक सांप (Venomous Snake) और कुत्तों (Dogs) का आना पूरी तरह से है प्रतिबंध. दुनिया का सबसे खुबसूरत आइलैंड (Beautiful Island) में से एक लक्षद्वीप आइलैंड (Lakshadweep Island).

Published by DARSHNA DEEP

Lakshadweep Island: वैसे तो दुनिया में ऐसी कई जगह है जहां, आइलैंड में कई तरह के खतरनाक सांप पाए जाते हैं, लेकिन भारत में एक ऐसा आइलैंड है, जहां आपको न तो किसी तरह के सांप देखने को मिलेंगे और न ही किसी तरह के कुत्ते दिखाई देंगे. हम बात कर हैं लक्षद्वीप आइलैंड के बारे में. 

लक्षद्वीप: भारत का अनूठा केंद्र शासित प्रदेश

लक्षद्वीप टापू केरल के पास अरब सागर में स्थित, भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश में से एक है. जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और कुछ अनोखी विशेषताओं के कारण पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है. इस आइलैंड की अनोखी चीजें इस बाकी अन्य आइलैंड से बेहद ही अलग बनाती है. 

कुत्ते और सांपों पर पूरी तरह से प्रतिबंध

लक्षद्वीप की सबसे खास बात यह है कि यहां आपको ना तो कुत्ते मिलेंगे और ना ही किसी प्रकार के खतरनाक सांपों की प्रजाति. ऐसा माना जाता है कि ये द्वीप प्राकृतिक रूप से सर्प-मुक्त रहे हैं. यही कारण है कि यहां लोग अपने कुत्ते भी नहीं ला सकते हैं. इस प्रतिबंध का मुख्य कारण द्वीपों के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) को बचाना है. प्रशासन के मुताबिक, कुत्तों के आने से यहां के वन्यजीवों का संतुलन बिगड़ने लग जाएगा. इतना ही लक्षद्वीप को रेबीज-मुक्त क्षेत्र घोषित भी किया गया है. 

Related Post

समृद्ध समुद्री और वन्य जीवन

मालदीव की तरह खूबसूरत लक्षद्वीप अपने समृद्ध समुद्री जीवन के लिए दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है. जानकारी के अनुसार इस आइलैंड पर 600 से अधिक प्रजाति की सुंदर मछलियां भी पाई जाती है. जिनमें से तितली मछली एक विशेष प्रजाति की है. इतना ही नहीं, लक्षद्वीप पर दुर्लभ और लुप्तप्राय समुद्री स्तनपायी डुगोंग (समुद्री गाय) भी देखने को मिलते हैं. 

पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग है लक्षद्वीप

यह जगह सभी पक्षी प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां आपको कई रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलेंगे. इतना ही नहीं, इन पक्षियों द्वारा अनोखे तरीके बनाया गया घोंसला भी देखने को मिलेगा. 

अपनी शांत और स्वच्छ जलवायु, नीले समुद्र और प्रवाल भित्तियों (coral reefs) के कारण, लक्षद्वीप उन लोगों के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है जो प्रकृति और रोमांच का अनुभव करना चाहते हैं. तो इंतजार किस चीज का अपने व्यस्त भरे जिंदगी से समय निकालें और लक्षद्वीप पर जाकर प्रकृति का खूब आनंद उठाएं. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

क्रिकेट के मैदान तक पहुंचा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आतंक; डर के चलते इस टीम ने बदला अपना कप्तान!

Dilpreet Bajwa link Lawrence Bishnoi: भारतीय मूल के क्रिकेटर दिलप्रीत बाजवा, जिन्होंने हाल ही में…

April 20, 2026

SIP में छुपे चार्ज का खतरा! हर निवेशक को जानना जरूरी; यहां समझिए पूरा हिसाब

SIP Installment: अगर आपके बैंक अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होता और SIP की किस्त…

April 20, 2026

एंट्री पर बैन लगा देंगे… CJI ने याचिकाकर्ता को लगाई फटकार; नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़ा हुआ है मामला

Supreme Court News: बेंच ने कहा कि यह लोकप्रियता पाने की कोशिश थी और याचिकाकर्ता…

April 20, 2026

PM Modi visit postponed: रिफाइनरी आग के बाद टला PM मोदी का दौरा, RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला

Pachpadra refinery fire: सोमवार को रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में अचानक भीषण आग भड़क उठी, जिससे मौके…

April 20, 2026

Gonda School Vehicle Rules: स्कूल वाहनों पर सख्ती, पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं तो सीज होंगे वाहन; ARTO ने जारी किए कड़े निर्देश

School bus safety: शासन द्वारा लागू की गई इस नई व्यवस्था का उद्देश्य विद्यालयी वाहनों…

April 20, 2026