Categories: देश

Jharkhand News:  रामगढ़ में अपराधियों का आतंक, CCL आउटसोर्सिंग कंपनी में गोलीबारी, पर्चा छोड़कर फरार

Jharkhand News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बरका सयाल क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। सयाल डी परियोजना में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएमई के गेट पर घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी की और मौके पर पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके और कंपनी के वर्करों में भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक ब्लैक स्कूटी पर सवार दो अपराधी कंपनी परिसर पहुंचे।

Published by Mohammad Nematullah

मनीष मेहता की रिपोर्ट, Jharkhand News: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा बरका सयाल क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर दहशत फैला दी है। सयाल डी परियोजना में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनी पीएसएमई के गेट पर घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी की और मौके पर पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके और कंपनी के वर्करों में भय का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात एक ब्लैक स्कूटी पर सवार दो अपराधी कंपनी परिसर पहुंचे। अचानक उन्होंने कंपनी के मेन गेट पर एक राउंड फायरिंग की। गोली लगने से गेट में छेद हो गया। इसके बाद अपराधी पर्चा छोड़कर तेज रफ्तार से सयाल की ओर भाग निकले। घटना से वहां मौजूद कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी दहशत में आ गए।

मौके पर पहुची  पुलिस

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी, इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निर्भय गुप्ता और शिवलाल गुप्ता मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और कंपनी प्रबंधन व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की। सपीएसएमई कंपनी इंचार्ज कुंदन और सुरक्षा गार्ड ने बताया कि अपराधियों की संख्या दो थी और वे घटना को अंजाम देकर तुरंत फरार हो गए।

Uttar Pradesh News: कुशीनगर में पडरौना कोतवाली का खिरकिया बाजार सुबह – सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा

Related Post

पुलिस की जांच जारी

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी किस गिरोह ने की है और पर्चे में क्या लिखा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर अपराधियों की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद कंपनी के कर्मचारियों में दहशत का माहौल गहराया हुआ है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। रामगढ़ में अपराधियों की इस वारदात ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Odisha Rain Alert: पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, Odisha तट से टकराया Bay Of Bengal में बना डिप्रेशन

Mohammad Nematullah
Published by Mohammad Nematullah

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026