Categories: देश

Vaishno Devi Rain: वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं की मौत नहीं, हत्या… जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने किया चौंकाने वाला दावा!

Vaishno Devi Landslide: जेके के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि माता वैष्णो देवी के भक्तों की मृत्यु नहीं हुई, बल्कि उन्हें मारा गया। इसके पीछे एक आपराधिक साजिश है। इसकी जाँच होनी चाहिए।

Published by

Jammu Kashmir Landslides: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुई भारी बारिश हुई जिसके बड़ा भूस्खलन होगा गया। इस दुर्घटना के चलते अब तक 35 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं और कई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कटरा में हुए हादसे के लिए माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को ज़िम्मेदार ठहराया है। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जब मौसम खराब था, तब तीर्थयात्रा क्यों होने दी गई। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ और जम्मू-कश्मीर के एलजी को इसका जवाब देना चाहिए।

जेके के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि यह बहुत बड़ी आपदा है। हम प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आपके लिए एक बहुत बड़े पैकेज की मांग करते हैं। क्योंकि इस समय यहाँ हालात बहुत खराब हैं।

उन्होंने श्राइन बोर्ड को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यहाँ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एलजी साहब हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि हाई अलर्ट क्या होता है। अगर उन्हें पता है कि अलर्ट क्या होता है, तो तीर्थयात्रा क्यों नहीं रोकी गई। इसे जारी क्यों रखा गया। जो भी दोषी हो, चाहे वह एलजी ही क्यों न हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कई निर्दोष लोगों की जान गई है।

‘यह दुर्घटना नहीं, बल्कि एक साजिश है’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वैष्णो देवी यात्रा हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को जवाब देना चाहिए। उनके कार्यकाल में पहले भी ऐसा हादसा हो चुका है। उपमुख्यमंत्री  उठाया कि जब बादल फटने और भारी बारिश का अलर्ट था, तब यात्रा को क्यों नहीं गया? उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी के भक्तों की मृत्यु नहीं हुई, बल्कि उन्हें मारा गया। इसके पीछे एक आपराधिक साजिश है। इसकी जाँच होनी चाहिए।  उन्होंने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाए और एफआईआर भी दर्ज की जाए।

Related Post

Cyber Fraud : हैकर्स ने निकाला नया जुगाड़, बिना OTP के भी लोगों को कर रहे कंगाल..!

हादसे को लेकर कटरा के लोग बेहद गुस्से में

माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हुए हादसे को लेकर कटरा के लोग बेहद गुस्से में हैं। कटरा के लोगों ने कटरा के शाली मार्ग पार्क से लेकर मुख्य बस अड्डे तक प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इस हादसे के लिए श्राइन बोर्ड की लापरवाही जिम्मेदार है, आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया? वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि श्राइन बोर्ड को माता वैष्णो देवी बोर्ड द्वारा चलाए जा रहे वीवीआईपी कल्चर को भी बंद करना चाहिए।

Odisha Flood Updates: कोरापुट में भारी बारिश से मचाई तबाही,जनजीवन अस्त-व्यस्त

Published by

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026