Categories: देश

IRCTC Booking Rule Changed: टिकट बुक करने से पहले जान लें नया नियम, वरना होगी परेशानी

IRCTC Aadhaar Booking: जो लोग अक्सर ट्रेन से ट्रेवल करते हैं उन लोगों के लिए एक जरूर खबर आई है. अब सिर्फ वो लोग ही टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार-सत्यापित होगा. साथ ही समय को लेकर भी बदलाव हुआ है. सब कुछ जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

Published by sanskritij jaipuria

IRCTC New Ticket Booking Rules: अगर आप ट्रेन की टिकट ऑनलाइन बुक करते हैं, तो IRCTC की नई जानकारी आपके लिए जरूरी है. अब आधार-सत्यापित (Aadhaar-authenticated) लोग रात 12 बजे तक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे. अगर अभी तक आपने आधार वेरीफाई नहीं कराया है तो करा लें, वरना आपको काफी समस्या हो सकती है.

IRCTC ने कहा है कि 12 जनवरी 2026 से केवल आधार-सत्यापित लोग ही जनरल रिजर्वड टिकट की बुकिंग कर सकेंगे और ये नियम एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन लागू होगा. पहले ये सुविधा सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक थी. बाद में इसे शाम 4 बजे तक बढ़ाया गया था. अब ये समय रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है.

पीआरएस काउंटर पर नियम नहीं बदले

कंप्यूटरीकृत PRS काउंटर से टिकट बुक करने की प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं होगा. ये नियम केवल ऑनलाइन बुकिंग पर लागू होगा. इसलिए जल्द से जल्द अपना आधार वेरीफाई करा लें, वरना आपको ट्रेवल करने में समस्या हो सकती है.

Related Post

आधार सत्यापन जरूरी: Aadhaar Verification Important

5 जनवरी 2026 को IRCTC ने नई शर्तें घोषित कीं. इसके अनुसार, जिन यात्रियों का आधार सत्यापित नहीं है, उन्हें ऑनलाइन टिकट बुक करने में समस्या आ सकती है और उनकी टिकट कन्फर्म नहीं हो पाएगी. अब आधार-सत्यापित लोग 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं. यदि आधार सत्यापित नहीं है, तो इस अवधि में बुकिंग संभव नहीं होगी. इसलिए समय रहते अपना काम करा लें. आगे की परेशानि से बचें.

रेलवे का उद्देश्य

रेल मंत्रालय के अनुसार, आधार सत्यापन (Aadhaar-authenticated) का उद्देश्य सिस्टम को मजबूत बनाना और टिकटिंग में हो रहे दुरुपयोग को रोकना है. ये कदम सुनिश्चित करता है कि आरक्षण प्रणाली के लाभ सही यात्रियों तक पहुंचे और टिकट एजेंट या अन्य अनुचित तत्व इसका गलत उपयोग न कर सकें और सब कुछ सही से चले. 

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

OnePlus 15R Price Hike: एक मार्च से वनप्लस 15आर की कीमत में होगा बड़ा इजाफा! यहां जानें नई कीमतें

OnePlus 15R new price India: एक मार्च से इसकी कीमत में इजाफा हो सकता है.…

February 27, 2026

Delhi Traffic Advisory: राजधानी में शनिवार को इन रास्तों पर रहेगा डाइवर्जन; बाहर निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Police: एडवाइजरी के अनुसार 4th एवेन्यू और गुर्जर चौक से ट्रैफिक को बारापुला…

February 27, 2026

sim binding rules: व्हाट्सएप यूजर्स हो जाएं तैयार, जानें 1 मार्च से क्या होगा आपके फोन पर, बदलने वाले हैं यह नियम

sim binding rules: केंद्र सरकार ने सिम बाइंडिंग नियम लागू करने की डेडलाइन बढ़ाने से साफ…

February 27, 2026

Ind vs WI Record: भारत-वेस्टइंडीज में सेमीफाइनल को लेकर महामुकाबला; जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ind vs WI Record: अगर टी20 इंटरनेशनल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो भारत…

February 27, 2026

Royal Wedding in Jodhpur: कौन हैं निकेश अरोड़ा? जिनकी बेटी की शाही शादी भारत से अमेरिका तक चर्चा का केंद्र बनी

Royal Wedding in Jodhpur: जोधपुर में आयोजित यह शाही शादी भारतीय-अमेरिकी टेक उद्योगपति की बेटी…

February 27, 2026