Categories: देश

Kochi Water Metro: 50 से भी कम रुपये में ऐसा सफर! भारत के इस शहर में पानी में दौड़ती है मेट्रो, जाने दाम

Kochi Water Metro: कोच्चि वाटर मेट्रो भारत की पहली पानी पर चलने वाली मेट्रो है. ये सस्ती, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल है, जो द्वीपों को जोड़कर लोगों का सफर आसान बनाती है.

Published by sanskritij jaipuria

Kochi Water Metro: केरल के कोच्चि शहर में शुरू हुई वाटर मेट्रो भारत की पहली ऐसी सार्वजनिक परिवहन सेवा है, जो पानी के रास्ते चलती है. इसकी शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई थी. इसका उद्देश्य शहर में ट्रैफिक की परेशानी कम करना और लोगों को आने-जाने की बेहतर सुविधा देना है.

कोच्चि वाटर मेट्रो पानी में चलने वाली इलेक्ट्रिक नावों से बनी है. ये नावें शहर के आसपास के कई द्वीपों को आपस में जोड़ती हैं. इससे उन लोगों को बहुत फायदा हुआ है जो रोज काम, पढ़ाई या दूसरे कामों के लिए सफर करते हैं.

सोशल मीडिया पर चर्चा में क्यों है

हाल ही में एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वाटर मेट्रो में अपने सफर का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में उसने बताया कि टिकट का दाम करीब 40 रुपये है और सफर बहुत आरामदायक है. वीडियो में दिखाया गया कि यात्रा के दौरान पानी पर चलने का एहसास भी नहीं होता.

Related Post

सफर के दौरान मिलने वाली सुविधाएं

वाटर मेट्रो की नावों में बैठने की अच्छी व्यवस्था है. अंदर एयर कंडीशनर है, मोबाइल चार्ज करने की सुविधा है और मुफ्त वाई-फाई भी मिलता है.यात्रियों की सुरक्षा के लिए लाइफ जैकेट भी रखी गई हैं. सफर के दौरान बाहर का नजारा भी बहुत सुंदर दिखाई देता है.

लोगों की प्रतिक्रियाएं

वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने अपनी राय दी. किसी ने कहा कि वाटर मेट्रो में सफर करना अपने आप में एक अच्छा एक्सपीरिएंस है. कुछ लोगों ने बताया कि वे पहले ही इसमें सफर कर चुके हैं और उन्हें ये बहुत पसंद आया. कई लोग इसे देखने और इसमें बैठने की योजना भी बना रहे हैं.

वाटर मेट्रो में इस्तेमाल होने वाली नावें बैटरी से चलती हैं. इन्हें कोचीन शिपयार्ड ने बनाया है. इससे धुआं नहीं निकलता और पानी या हवा को नुकसान नहीं होता. ये परियोजना कई रास्तों पर चलती है और आसपास के द्वीपों में रहने वाले हजारों लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है.
 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

OTT Release: ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का तड़का, अनिल कपूर से प्रभास तक की फिल्में-सीरीज करेंगी धमाकेदार एंट्री

OTT Release: मार्च 2026 का पहला हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने…

March 5, 2026

‘एक दम गुड़िया जैसी…’, सुनिता अहुजा से पहले इस एक्ट्रेस के दिवाने थे गोविंदा खुद किया खुलासा…!

Govinda: एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया कि करियर के शुरुआती दौर में…

March 5, 2026

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या होता है लखपति बिटिया योजना, कैसे करें इसके लिए आवेदन, जानें कितना मिलता है पैसा?

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली सरकार की लखपति बिटिया योजना में बेटियों को जन्म से पढ़ाई…

March 5, 2026

Cancer Risk: नई स्टडी ने किया अलर्ट! अकेलापन और कैंसर के बीच मिला डराने वाला लिंक; यहां समझें कनेक्शन

Loneliness health effects: इस रिसर्च ने यह भी दिखाया कि जिन लोगों का सामाजिक संपर्क…

March 5, 2026

भगवान मेरे बेटे का इज्जत बचाओ…संजू सैमसन की 97 रनों की पारी के बाद पिता विश्वनाथ का इमोशनल रिएक्शन वायरल

Sanju Samson Father: संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

March 5, 2026