Categories: देश

रेलवे ने दिया यात्रियों को दिपावली का तौहफा, जल्द दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन; यहां जाने रूट और इसकी खासियत

Namo Green Rail launch: यह परियोजना भारतीय रेलवे के 'नमो ग्रीन रेल' मिशन के तहत एक बड़ा कदम है, क्योंकि इसमें बिजली या पारंपरिक ईंधन की आवश्यकता नहीं होगी.

Published by Shubahm Srivastava

Hydrogen Train India: दिपावली के बाद भारत को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने वाली है — देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पटरी पर दौड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस ट्रेन के संचालन में हाइड्रोजन गैस का उपयोग किया जाएगा, जिससे भारत दुनिया का पांचवां देश बन जाएगा जहां हाइड्रोजन ट्रेनें चलेंगी. यह परियोजना भारतीय रेलवे के ‘नमो ग्रीन रेल’ मिशन के तहत एक बड़ा कदम है, क्योंकि इसमें बिजली या पारंपरिक ईंधन की आवश्यकता नहीं होगी और यह पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त होगी.

भारत में इस रूट पर चलेगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन

पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के सोनीपत–गोहाना–जींद मार्ग पर चलेगी, जिसकी लंबाई लगभग 89 किलोमीटर है. यह ट्रेन 110 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और एक बार में 2,638 यात्रियों को ले जा सकेगी. परियोजना पर लगभग 120 करोड़ रुपये की लागत आई है. फिलहाल, ट्रेन के इंजन और बोगियां लखनऊ में तैयार होकर दिल्ली के शकूरबस्ती यार्ड में मौजूद हैं. अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (RDSO) और रेलवे की अन्य शाखाएं जींद स्थित हाइड्रोजन प्लांट में परीक्षण कर रही हैं. सभी परीक्षण सफल रहे तो दिेपावली के बाद इसे औपचारिक रूप से शुरू किया जाएगा.

जींद में 1 मेगावाट क्षमता वाला पॉलिमर इलेक्ट्रोलाइट मेम्ब्रेन (PEM) इलेक्ट्रोलाइजर स्थापित किया गया है, जो प्रतिदिन लगभग 430 किलोग्राम हाइड्रोजन का उत्पादन करेगा. इसके लिए 3,000 किलोग्राम हाइड्रोजन भंडारण क्षमता, हाइड्रोजन कंप्रेसर, प्री-कूलर और दो डिस्पेंसर का भी प्रावधान है. यह संयंत्र ट्रेन के ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा.

‘महाभारत’ जैसी लड़ाई! साबरकांठा में आपसी रंजिश भड़की; 120 के खिलाफ मुकदमा, 40 गाड़ियां टूटीं

यहां पर हो रहा है निर्माण और परीक्षण

इस हाइड्रोजन ट्रेन का निर्माण और परीक्षण भारतीय रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया है. यह ट्रेन डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (DEMU) से परिवर्तित की गई है. हाइड्रोजन ईंधन सेल से चलने वाली यह ट्रेन केवल जल वाष्प और ऊष्मा को उप-उत्पाद के रूप में उत्सर्जित करती है, जिससे यह पर्यावरण के अनुकूल और ऊर्जा-कुशल है.

दुनिया के इन देशों में चल रही हाइड्रोजन ट्रेनें

दुनिया में फिलहाल जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन जैसे देशों में हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं. भारत के इस कदम से वह इन अग्रणी देशों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा. जर्मनी ने 2018 में दुनिया की पहली हाइड्रोजन यात्री ट्रेन चलाई थी. भारत की यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, हरित परिवहन और आत्मनिर्भर रेलवे की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी.

माता-पिता का नहीं रखा अच्छे से ध्यान, तो सैलरी से धोना पड़ जाएगा हाथ; इस प्रदेश की सरकार ला रही नया कानून

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026