Home > देश > Independence Day 2025: देश ही नहीं विदेश में भी है स्वतंत्रता दिवस की धूम, गूंजते रहे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे

Independence Day 2025: देश ही नहीं विदेश में भी है स्वतंत्रता दिवस की धूम, गूंजते रहे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे

Independence Day 2025: देश के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखने को मिला, लेकिन इस राष्ट्रीय पर्व की गूंज सिर्फ़ भारत तक सीमित नहीं रही। विदेशों में बसे भारतीयों ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ तिरंगे का जश्न मनाया। दुबई से मिली तस्वीरें और वीडियो इस बात का सबूत हैं कि देशभक्ति की भावना सीमाओं से परे है।

By: Srishti Sharma | Published: August 15, 2025 11:51:30 AM IST



जय शुक्ला की रिपोर्ट, Independence Day 2025: देश के कोने-कोने में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास देखने को मिला, लेकिन इस राष्ट्रीय पर्व की गूंज सिर्फ़ भारत तक सीमित नहीं रही। विदेशों में बसे भारतीयों ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ तिरंगे का जश्न मनाया। दुबई से मिली तस्वीरें और वीडियो इस बात का सबूत हैं कि देशभक्ति की भावना सीमाओं से परे है।

दुबई में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन 

दुबई के करामा योगा ग्रुप ने इस साल भी स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दुबई में रहने वाले बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे। मंच को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था, चारों ओर भारतीय ध्वज लहरा रहे थे और वातावरण में देशभक्ति के गीत गूंज रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने तिरंगे को सलामी दी। इस आयोजन में विशेष आकर्षण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने देशभक्ति गीत और नृत्य पेश किए। किसी ने “वंदे मातरम” की धुन पर नृत्य किया, तो किसी ने “जन गण मन” के साथ सुर में सुर मिलाया। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगातार गूंजते रहे।

Janmashtami 2025: 15 से 17 अगस्त तक ब्रज में रहेगी श्रीकृष्णोत्सव की धूम, जन्मोत्सव को दिया गया ऑपरेशन सिंदूर नाम…

यह दिन हमें अपनी जड़ों और संस्कृति की याद दिलाता है

दुबई में रह रहे भारतीय रमाकांत दीक्षित ने बताया कि यहां हर साल इसी जोश और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “हम भले ही देश से दूर हैं, लेकिन हमारे दिल में भारत बसा है। हर साल हम तिरंगे के नीचे एकत्र होते हैं और यह दिन हमें अपनी जड़ों और संस्कृति की याद दिलाता है।” कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के अलावा अन्य देशों के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को करीब से महसूस किया। आयोजकों ने सभी को मिठाई और भारतीय व्यंजनों का स्वाद भी चखाया, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।

अगली पीढ़ी को यह संदेश देना चाहते हैं करामा योगा ग्रुप के सदस्य

 करामा योगा ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि उनका उद्देश्य सिर्फ़ पर्व मनाना नहीं, बल्कि अगली पीढ़ी को यह संदेश देना है कि देशप्रेम और राष्ट्रीय पहचान कभी नहीं भूलनी चाहिए, चाहे आप कहीं भी रहें। दुबई में गूंजते “भारत माता की जय” के नारे और लहराता तिरंगा इस बात का प्रमाण हैं कि भारत की आत्मा उसके नागरिकों के दिलों में हमेशा जीवित रहती है, चाहे वे दुनिया के किसी भी कोने में हों।

A Revolutionary Sukhdev Raj: चंद्रशेखर आजाद के साथी से कुष्ठ रोगियों के सेवक तक – दुर्ग में याद किए जाते हैं गुमनाम क्रांतिकारी सुखदेव राज

Advertisement