Categories: देश

दिवाली की रात जैसलमेर में धमाके का क्या है पाकिस्तान से कनेक्शन? भारतीय सेना कर रही जांच

दीपावली की रात भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan Borde) के पास रीको औद्योगिक क्षेत्र (Rico Industrial Area) के मार्बल कारखाने (Marbel Factory) में एक तेज धमाका देखने को मिला. जहां, टीन शेड में छेद और नीचे गिरी बमनुमा वस्तु (Bomb Shaped Object) पर 51 मि.मी. लिखा पड़ा मिला. फिलहाल, सेना के विशेषज्ञ (Army Specialist) अब वस्तु के गिरने के पीछे की वजहों को जांच करने में जुटे हुए हैं.

Published by DARSHNA DEEP

India-Pakistan Border: दीपावली की रात भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रीको औद्योगिक क्षेत्र के मार्बल कारखाने में एक तेज धमाका हुआ. जहां, टीन शेड में छेद और नीचे गिरी बमनुमा वस्तु पर 51 मि.मी. लिखा पड़ा मिला. इसके अलावा उसके साथ एक पैराशूट भी पड़ा मिला था. इस धमाके के बाद रात का सन्नाटा टूट गया और कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल देखने को मिला. 

काम कर रहे मजदूर ने क्या बताया:

धमाके की घटना पर कारखाने में काम कर रहे मजदूर अर्जुनदास ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात एक बहुत तेज आवाज सुनाई दी थी. पहले लगा कि दीपावली का कोई रॉकेट फूटा है, लेकिन जब उसने देखा कि ऊपर लगे टीन शेड में छेद हो गया और कुछ जलता हुआ नीचे गिरा है तो वह भी हैरना हो गया था.  

धमाके के बाद का मंजर देख मजदूर हुआ हैरान:

सुबह जब मजदूर ने देखा तो फर्श पर एक भारी बमनुमा वस्तु पड़ी थी, जिस पर 51 मि.मी. और आई.एल.एल.जी. लिखा हुआ था. उसके साथ एक पैराशूट भी वहां पर पड़ा हुआ था. यह देखकर मजदूर घबरा गया और उसने तुरंत कारखाने के मालिक को इस पूरे घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Related Post

पुलिस प्रशासन और धमाके के बाद प्रारंभिक जांच:

इस पूरी खबर के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस अधिकारी प्रेमदान रतनू अपने टीम के साथ घटना वाली जगह  पर पहुंचे. बमनुमा वस्तु को सुरक्षित कर सेना को सूचना दी गई. फिलहाल, सेना के विशेषज्ञ अब वस्तु की प्रकृति और उसके गिरने के पीछे की वजहों को जांच करने में जुटी हुई है. 

हालांकि, शुरुआत जांच में यह बताया गया है कि यह वस्तु रोशनी करने के लिए प्रयोग में ली जाने वाली गोला सामग्री भी हो सकती है, लेकिन, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026