Home > देश > ‘आज मर रही हूं मैं…’, लव मैरिज के 4 महीने बाद ही पति बना जल्लाद, फांसी लगाने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर खोली सारी पोल

‘आज मर रही हूं मैं…’, लव मैरिज के 4 महीने बाद ही पति बना जल्लाद, फांसी लगाने से पहले महिला ने वीडियो बनाकर खोली सारी पोल

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कांस्टेबल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कांस्टेबल की पत्नी लगातार रोते हुए अपने पति और ससुराल वालों के काले राज खोल रही थी।

By: Sohail Rahman | Published: July 29, 2025 12:04:35 PM IST



Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कांस्टेबल की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में कांस्टेबल की पत्नी लगातार रोते हुए अपने पति और ससुराल वालों के काले राज खोल रही थी। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, यह महिला बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाने में तैनात कांस्टेबल अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या है। सौम्या और कांस्टेबल अनुराग सिंह ने चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही सौम्या के ससुराल वालों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। अनुराग का परिवार दहेज को लेकर नाराज था, क्योंकि सौम्या अपने साथ दहेज नहीं लाई थी। इस वजह से उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।

कांस्टेबल की पत्नी ने लगाई फांसी

इससे परेशान होकर सौम्या ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो पोस्ट किया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सौम्या ने बताया कि परिवार के दबाव में अनुराग उन पर दूसरी शादी का दबाव भी बना रहा था। इतना ही नहीं, अनुराग अक्सर सौम्या के साथ मारपीट भी करता था। सौम्या ने वीडियो में कहा, ‘वकील ने मेरे पति से मुझे जान से मारने को कहा। उसने कहा कि वह मेरे पति को बचा लेगा।’



Mumbai-Goa Highway Accident: मुंबई गोवा हाईवे पर भयंकर हादसा, पुल से नीचे गिरा LPG भरा टैंकर, आनन-फानन में आसपास के इलाकों को कराया गया खाली

पीड़िता का वीडियो आया सामने

वीडियो में वह रोते हुए भी दिखाई दे रही हैं। सौम्या ने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया है कि शादी के बाद से ही उनके ससुराल वाले उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे और इसी से तंग आकर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी। आत्महत्या की घटना की जानकारी मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची और सौम्या के शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सौम्या के मायके वालों को सूचित किया गया। उनका मायका मैनपुरी में है।

उत्तरी लखनऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे ने पुष्टि की है कि कांस्टेबल की पत्नी ने आत्महत्या की है। अधिकारी ने कहा, ‘प्रभारी निरीक्षक और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों को भी सूचित किया। क्षेत्रीय इकाई को बुलाकर फोरेंसिक जांच कराई गई।’

Bihar Poilitcs: चिराग पासवान के बयान पर बिहार में सियासी संग्राम, जदयू विधायक ने पूछ डाले ऐसे सवाल, लटक गया PM Modi के हनुमान का मुंह!

Advertisement