Categories: देश

HP News: चार दिन बाद भी मनाली का संपर्क कटा, रोजमर्रा की वस्तुएं ढोकर ला रहे लोग

HP News: चार दिन बाद भी मनाली का संपर्क कटा, रोजमर्रा की वस्तुएं ढोकर ला रहे लोग, स्थायी समाधान के लिए हो फ्लाईओवर का निर्माण

Published by Swarnim Suprakash

मनाली, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट 
HP News: भारी बारिश के चलते मनाली पिछले चार दिनों से देश-दुनिया से कटा हुआ है। जगह-जगह सड़कों के टूट जाने से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा है। हालात यह हैं कि स्थानीय लोगों को रोजमर्रा का सामान तीन किलोमीटर दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है।

लगातार बारिश से आ रही सड़क निर्माण में बाधा

मनाली के पास चचोगा नामक स्थान पर पीडब्ल्यूडी विभाग पिछले दो दिनों से जेसीबी मशीनों की मदद से अस्थायी सड़क बनाकर मार्ग को बहाल करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि लगातार बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है। सुबह से मौसम साफ रहने के चलते उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक यह मार्ग खोल दिया जाएगा। इसके खुलते ही मनाली से कुल्लू को लेफ्ट बैंक मार्ग के जरिये जोड़ा जा सकेगा और लोगों को कुछ राहत मिलेगी।

Maratha Reservation: मनोज जरांगे की महाराष्ट्र सरकार को आखिरी चेतावनी, बढ़ने वाली है मुंबईकरों की परेशानी

फिलहाल मनाली से कुल्लू जाने के लिए लोगों को तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचना पड़ रहा है। मुख्य राइट बैंक मार्ग कई स्थानों पर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है, जिसे बहाल होने में अभी कई दिन लग सकते हैं।

Related Post

स्थायी समाधान के लिए, हो फ्लाईओवर का निर्माण

चचोगा गांव के पंचायत प्रतिनिधि मोहन सिंह ने कहा कि यह मार्ग नमी के कारण अक्सर धसकता रहता है और स्थायी समाधान के लिए यहां फ्लाईओवर का निर्माण होना चाहिए। वहीं, एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने इंडिया न्यूज़ से बातचीत में बताया कि बारिश रुकने पर सड़क बहाली का काम तेजी से किया जा रहा है और अगर मौसम ने साथ दिया तो शाम तक मार्ग खोल दिया जाएगा। साथ ही मनाली–कुल्लू राइट बैंक मार्ग पर भी बहाली कार्य शुरू कर दिया गया है।

ऐसा हुआ कि Congress पर जमकर फायर हुए CM हिमंत बिस्वा सरमा, बोले- ‘बिहार की जनता…’

चार दिन से अलग-थलग पड़े मनाली के लोगों की परेशानी अब मौसम पर निर्भर है।

Swarnim Suprakash

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026