Home > देश > पहले पढ़वाते थे कलमा और कराते थे निकाह, फिर इतने घिनौने काम में धकेल देते थे जल्लाद, लव जिहाद गैंग का तरीका जान चीख उठेगी रूह

पहले पढ़वाते थे कलमा और कराते थे निकाह, फिर इतने घिनौने काम में धकेल देते थे जल्लाद, लव जिहाद गैंग का तरीका जान चीख उठेगी रूह

UP Conversion Case: यूपी में चल रहे अवैध धर्मांतरण गिरोह ने अपना नेटवर्क कई राज्यों में पूरी तरह से फैला रखा है। वहीँ सबसे खतरनाक और दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान ने सात राज्यों की दर्जनों युवतियों को जाल में फंसाकरउनका धर्म परिवर्तन करवाया।

By: Heena Khan | Published: July 25, 2025 9:19:55 AM IST



UP Conversion Case: यूपी में चल रहे अवैध धर्मांतरण गिरोह ने अपना नेटवर्क कई राज्यों में पूरी तरह से फैला रखा है। वहीँ सबसे खतरनाक और दिल्ली के मास्टरमाइंड अब्दुल रहमान ने सात राज्यों की दर्जनों युवतियों को जाल में फंसाकरउनका धर्म परिवर्तन करवाया। आपको बता दें, इनमें से कुछ युवतियां गिरोह के लिए काम कर रही हैं। वहीँ इस दौरान पुलिस ने धर्म परिवर्तन करने वाली कुछ युवतियों और उनके परिजनों से भी बातचीत की है। राज्यों की पुलिस से भी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बुधवार को गिरफ्तार तीनों आरोपियों को जेल में डाल दिया गया है।

दिल्ली से था खास कनेक्शन 

आपकी जानकारी के लिए बता दें, सदर इलाके की सगी बहनों के अपहरण के मामले में पुलिस ने कोलकाता और कई राज्यों से 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीँ गोवा निवासी एसबी कृष्णा उर्फ आयशा से पूछताछ के बाद दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद निवासी अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र पाल का नाम मास्टरमइंड के रूप में सामने आया। वहीँ इस दौरान पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसके बेटे अब्दुल्ला, अब्दुल रहीम और शागिर्द जुनैद कुरैशी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इन राज्यों में फैला था नेटवर्क 

वहीँ उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने जानकारी दी कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि अब्दुल रहमान ने दर्जनों लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया है। बताया जा रहा है कि, ये लड़कियां महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बरेली, अलीगढ़, रायबरेली और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। इनमें से कुछ लड़कियों और उनके परिवारों से संपर्क किया गया है। बाकी लोगों से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

टूट गए चिराग पासवान! LJPR के 38 नेताओं ने घोंपा ‘मोदी के हनुमान’ के छुरा, बिहार चुनाव से पहले दिया खतरनाक शोक

लड़कियों को पढ़ाया जाता था कलमा 

वहीँ पुलिस की पूछताछ में जानकारी मिली कि, अब्दुल रहमान युवतियों का ब्रेनवाॅश करता था। गिरोह के सदस्य अलग-अलग तरीकों से युवतियों से संपर्क बिठाते थे और अपने जाल में फंसा लेते थे। इसके बाद उन मासूमों को दिल्ली बुलाया जाता था। जिसके बाद उन्हें हाॅस्टल में रखा जाता था। अब्दुल रहमान सभी को अपने घर में बुलाकर इस्लाम की शिक्षा दिया करता था। कलमा पढ़वाया करता था। उन्हें बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। विशेष धर्म की युवतियां अन्य को अपने धर्म के बारे में बताती थीं। कहती थी जब कयामत आएगी, तब जन्नत नसीब होगी। इसके बाद निकाह करा दिया जाता था। और उनसे कई तरह के गलत काम कराए जाते थे।

Advertisement