Categories: देश

GST Reform: जल्द मिल सकती है टैक्स में बड़ी राहत, जानें आम आदमी को कैसे होगा जीएसटी रिफॉर्म का फायदा?

GST Reform Benefit for Common Man: आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा- इन सुधारों का सीधा लाभ आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों (एमएसएमई) को मिलेगा।

Published by

GST Reform Benefit for Common Man: आज यानी बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंत्रियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों की ओर तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा- इन सुधारों का सीधा लाभ आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों (एमएसएमई) को मिलेगा।

वित्त मंत्री ये भी साफ तौर पर कहा कि जीएसटी दरों में बदलाव से आम लोगों का जीवन बेहतर होगा और उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी। ऐसे में ये सवाल स्वतः उठता है कि आखिर आम आदमी को क्या फ़ायदा होगा? उईम्द लगाईं जा रही है कि सरकार दिवाली तक इन सुधारों को लागू करना चाहती है, ताकि त्योहारों के मौसम में जनता को राहत मिले।

किसानों और छोटे व्यापारियों को कैसे फ़ायदा होगा?

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित बदलाव ख़ास तौर पर उन वस्तुओं और सेवाओं पर केंद्रित हैं जो किसानों और छोटे उद्योगों से जुड़ी हैं। खेती में इस्तेमाल होने वाली या छोटे व्यवसायों में ज़रूरी कई ऐसी चीज़ों को कम जीएसटी स्लैब में रखा जाएगा, ताकि उन पर लगने वाला टैक्स कम हो और उनकी लागत कम हो। इससे किसानों को कृषि उत्पादों में राहत मिलेगी और एमएसएमई को उत्पादन में फ़ायदा होगा।

मध्यम वर्ग के लिए कई ज़रूरी सामान सस्ते हो जाएँगे

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई ज़रूरी उपभोक्ता वस्तुओं, जैसे घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीमा और चिकित्सा सेवाओं पर जीएसटी स्लैब कम करने की योजना बना रही है। इससे मध्यम वर्ग को ज़्यादा फ़ायदा होगा।

Related Post

Parliament Monsoon Session 2025: ‘हर भारतीय को मुफ्त AI टूल सब्सक्रिप्शन दिया जाना चाहिए…’ जाने मोदी सरकार से किसने कर दी ये मांग?

सरकार की क्या योजना है?

बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी को सरल और तर्कसंगत बनाने के लिए तीन मुख्य कदम उठाए जाएँगे। कर भुगतान की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए संरचनात्मक सुधार भी किए जाएँगे। इसके तहत, कई वस्तुओं को केवल 5% और 18% की दो प्रमुख दरों के दायरे में रखने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि लोगों को भ्रम न हो और कर भुगतान आसान हो जाए।

FIR Against Sanjay Kumar: महाराष्ट्र चुनाव पर ‘भ्रामक’ डेटा को लेकर CSDS के संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

Published by

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026