Home > देश > Gold price today 17 april 2026: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल ,MCX से लेकर बाजार तक बढ़े दाम, जानिए नया रेट

Gold price today 17 april 2026: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल ,MCX से लेकर बाजार तक बढ़े दाम, जानिए नया रेट

Gold price today 17 april 2026: सोने की कीमतों में गिरावट के बाद फिर तेजी लौटी है. एमसीएक्स से लेकर सर्राफा बाजार तक गोल्ड मजबूत हुआ है, वहीं अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां भी कीमतों को प्रभावित कर रही हैं.

By: Ranjana Sharma | Published: April 17, 2026 8:50:16 AM IST



Gold price today 17 april 2026: शादी के सीजन के बीच सोने की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार में तेज उछाल देखने को मिला, जिससे खरीदारी का प्लान बना रहे लोगों की नजरें फिर गोल्ड रेट पर टिक गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) से लेकर सर्राफा बाजार तक, हर जगह सोना मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. ऐसे में अगर आप भी ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले जान लें आपके शहर में आज क्या है नया भाव.

एमसीएक्स पर सोना चढ़ा

 गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दर्ज की गई. जून एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट करीब 1000 रुपये तक उछलकर 1,54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गया. शुरुआती कारोबार में ही यह लगभग 0.50% की बढ़त के साथ ट्रेड करता नजर आया. सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी ने भी मजबूती दिखाई और मई वायदा करीब 1% से ज्यादा बढ़कर 2,55,735 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. यह संकेत देता है कि निवेशकों का रुझान फिर से कीमती धातुओं की ओर बढ़ रहा है.

सर्राफा बाजार में भी बढ़े दाम

बुलियन मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली. 24 कैरेट सोना लगभग 15,557 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 22 रुपये महंगा है. वहीं 10 ग्राम के हिसाब से 24 कैरेट गोल्ड करीब 1,55,570 रुपये तक पहुंच गया.
इसी तरह 22 कैरेट सोना भी महंगा हुआ है और इसका भाव करीब 1,42,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है. यानी कुल मिलाकर बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती का ट्रेंड दिखाई दे रहा है.

शहरों में क्या है सोने का ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है.
दिल्ली, लखनऊ, जयपुर, नोएडा और गुरुग्राम जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का रेट लगभग 1,42,550 रुपये है.
मुंबई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1,55,350 रुपये और 22 कैरेट करीब 1,42,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. दक्षिण भारत के शहर चेन्नई में सोने की कीमत थोड़ी ज्यादा है, जहां 24 कैरेट गोल्ड करीब 1,56,220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. इससे साफ है कि देशभर में सोने की कीमतों में मजबूती का माहौल बना हुआ है.

शुद्धता के हिसाब से सोने की कीमत (प्रति 10 ग्राम)

कैरेट (शुद्धता) सोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट ₹1,53,305
23 कैरेट ₹1,52,691
22 कैरेट ₹1,40,427
18 कैरेट ₹1,14,979
14 कैरेट ₹89,683

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

सोने की कीमतों में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय कारण भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. अमेरिका-ईरान के बीच जारी वार्ता, वैश्विक तनाव और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता का असर बाजार पर साफ दिख रहा है. निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.

आगे क्या रहेगा गोल्ड का ट्रेंड

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. एलकेपी सिक्योरिटीज के एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी का मानना है कि आने वाले समय में सोना 1,48,500 से 1,52,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है.
यानी बाजार में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है और निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है.

Advertisement