Gautam Singhania Maldives Accident: रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया को मालदीव में एक स्पीडबोट दुर्घटना में मामूली चोटें आई हैं और वे फिलहाल मुंबई लाए गए हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मालदीव से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तड़के सुबह V Felidhoo के पास पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई.
गौतम सिंघानिया उन पर्यटकों में शामिल थे, और माना जा रहा है कि दो अन्य भारतीय पुरुष—जिनमें रैली ड्राइवर हरि सिंह भी शामिल हैं—लापता हैं; उनकी तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है. प्रवक्ता ने कहा, “हम आपकी शुभकामनाओं के लिए आपको धन्यवाद देते हैं और प्रभावित दोस्तों के कुशल-मंगल के लिए प्रार्थना करते हैं.”
“गौतम सिंघानिया (रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर) को एक एक्सीडेंट में मामूली चोटें आईं। वह मुंबई में सही देखभाल के साथ ठीक हो रहे हैं”: गौतम सिंघानिया के स्पोक्सपर्सन
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 20, 2026
पांच लोग समुद्र में बह गए
सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पीडबोट में सात लोग सवार थे. इनमें यूनाइटेड किंगडम और रूस की दो महिलाएं, और भारत के पांच पुरुष शामिल थे. पुलिस के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया कि पांच लोग समुद्र में बह गए, जिनमें रूस की एक महिला और भारत के चार पुरुष शामिल थे.
कौन हैं गौतम सिंघानिया?
गौतम सिंघानिया (Gautam Singhania) भारत के जाने-माने उद्योगपति और Raymond Group के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. उनका जन्म 9 सितंबर 1965 को मुंबई में एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली में हुआ था. उन्होंने अपने परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और रेमंड को एक ग्लोबल ब्रांड बनाया.
गौतम सिंघानिया अपनी लग्ज़री लाइफस्टाइल, सुपरकार्स और रैली ड्राइविंग के शौक के लिए भी जाने जाते हैं. वे भारत के प्रमुख कार रैली ड्राइवरों में भी गिने जाते हैं और कई मोटरस्पोर्ट इवेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं.
रेमंड ग्रुप के मालिक की नेट वर्थ
उनकी नेट वर्थ की बात करें तो अलग-अलग रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.4 से 1.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 11,000 से 13,000 करोड़ रुपये) के आसपास आंकी जाती है. बिजनेस के साथ-साथ गौतम सिंघानिया भारत के कॉर्पोरेट सेक्टर में एक प्रभावशाली और चर्चित नाम हैं.
Mamata Banerjee Style: कॉटन की साड़ी, कंधे पर थैला… अनोखा है बंगाल की ‘दीदी’ ममता का स्टाइल