Categories: देश

बिगड़ी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबियत, अस्पताल में भर्ती

Naveen Patnaik:ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक को आज शाम 5:15 बजे निर्जलीकरण के कारण भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।

Published by Divyanshi Singh

Naveen Patnaik: ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक को आज शाम 5:15 बजे निर्जलीकरण के कारण भुवनेश्वर के एसयूएम अल्टीमेट मेडिकेयर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। पार्टी नेताओं के अनुसार, 78 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने शनिवार रात बेचैनी और अस्वस्थता की शिकायत की थी। इसके बाद कुछ डॉक्टर उनके आवास नवीन निवास गए और उनकी जाँच की। जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें रविवार सुबह अस्पताल लाया गया।

मेडिकल बुलेटिन का इंतज़ार

बीजद के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘अस्पताल प्रशासन जल्द ही उनके स्वास्थ्य पर मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा।’ पूर्व मुख्यमंत्री के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल है।

Related Post

बिगड़ी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की तबियत, अस्पताल में भर्ती

गर्दन की हड्डी की सर्जरी

नवीन पटनायक की पिछले महीने मुंबई के एक अस्पताल में गर्दन की हड्डी (सर्वाइकल आर्थराइटिस) की सर्जरी हुई थी। बता दें कि वह 20 जून को मुंबई गए थे। 22 जून को उनकी रीढ़ की हड्डी से जुड़ी सर्जरी हुई थी। इसके बाद 7 जुलाई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और 12 जुलाई को वह भुवनेश्वर लौट आए।

सीपी राधाकृष्णन होंगे NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, संसदीय बोर्ड की बैठक में लगी मुहर

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026