Categories: देश

नहीं बचेगा दिल्ली! UP-Bihar के बाद अब राजधानी पर भी मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, यमुना ने दे दिया बड़ा सिग्नल

Flood in Delhi: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यूपी-बिहार के बाद दिल्ली पर भी बढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, गुरुवार शाम 5 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.03 मीटर तक पहुँच गया, वहीँ अब दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे के स्तर 205.33 मीटर के करीब पहुँच गया।

Published by Heena Khan

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यूपी-बिहार के बाद दिल्ली पर भी बढ़ का ख़तरा मंडरा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, गुरुवार शाम 5 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.03 मीटर तक पहुँच गया, वहीँ अब दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर खतरे के स्तर 205.33 मीटर के करीब पहुँच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह 8 बजे चेतावनी के स्तर 204.50 मीटर को पार कर 204.88 मीटर पर पहुँच गया, जिसके बाद से जलस्तर में वृद्धि हो रही है।

जारी की गई बाढ़ की चेतावनी

अधिकारियों का कहना है कि, सभी संबंधित एजेंसियों को संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए कई कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। साथ ही अधिकारीयों ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। वहीँ अब बढ़ते जल स्तर को देखते हुए आसपास के इलाकों में घोषणाएँ की जा रही हैं। पूर्वी दिल्ली के ज़िला मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है, गुरुवार शाम 5 बजे हथिनीकुंड बैराज में जल प्रवाह 32,640 क्यूसेक और वज़ीराबाद बैराज में 46,290 क्यूसेक दर्ज किया गया।

2 घंटे 13 मिनट की ऐसी South Movie जिसमें भरा है सस्पेंस, थ्रिलर, क्राइम कूट-कूट के, क्लाइमैक्स तो रख देगा हिला कर, कहानी ऐसी की…

इस वजह से आएगी बाढ़

लगातार हो रही बारिश के चलते  हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से ज़्यादा पानी छोड़ा गया और सुबह लगभग 6 बजे यह 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया। इस दौरान अधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि, तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 40,000-50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुँचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। इसलिए अब राजधानी में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026