Categories: देश

कोहरे का कहर, ट्रेन में देरी की वजह से यात्रियों का हाल हुआ बेहाल

त्तर भारत में पड़ रहे घने कोहरे और खराब मौसम (Dense Fog and Bad Weather) की वजह से रेल यातायात (Rail Traffic) पूरी तरह चरमरा गया है. इतना ही नहीं, यहां यात्रियों की परेशानी और ट्रेनों की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी गई है.

Published by DARSHNA DEEP

Train Service Update: घने कोहरे की वजह से उत्तर रेलवे की 27 प्रमुख ट्रेनें देरी का शिकार हो रही हैं. जहां,  ऊंचाहार एक्सप्रेस सबसे ज्यादा 8 घंटे लेट है, जबकि आनंद विहार की सुपरफास्ट और जनसाधारण एक्सप्रेस भी  6 और 4 घंटे की देरी से चल रही हैं. इसके साथ ही  खराब विजिबिलिटी की वजह से रेल संचालन पूरी तरह से बाधित है, जिससे हजारों यात्रियों को भीषण की ठंड में स्टेशनों पर इंतजार करने की गंभीर समस्या से सामना करना पड़ रहा है. 

कड़ाके की ठंड और ट्रेन की देरी

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर फिलहाल, ब्रेक लगा दिया है. जहां,  उत्तर रेलवे (Northern Railway) के मुताबिक, आज दिल्ली और आसपास के राज्यों से गुजरने वाली 27 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से चल रही हैं. जिसकी वजह से यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि ट्रेनों की देरी 35 मिनट से लेकर 8 घंटे से ज्यादा तक पहुंच गई है. 

प्रमुख ट्रेनों की क्या है स्थिति?

फिलहाल, सबसे बुरा हाल ऊंचाहार एक्सप्रेस का है, जो 8 घंटे से भी ज्यादा की देरी से चल रही है. तो वहीं दूसरी तरफ , आनंद विहार आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनों पर भी बुरा असर देखने को मिल रहा है. 

आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 6 घंटे से ज्यादा की देरी

Related Post

आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस: 4 घंटे से ज्यादा की देरी

अन्य ट्रेनें: लगभग 2 दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 1 से 5 घंटे की देरी से चल रही हैं

विजिबिलिटी (दृश्यता) कम होनेकी वजह से लोको पायलटों को ट्रेनें बहुत धीमी गति से चलानी पड़ रही हैं. तो वहीं, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यह सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले NTES (National Train Enquiry System) या 139 पर अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच जरूर कर लें. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

19 साल की लड़की, बिना डिग्री BMW में मिली नौकरी! इंटरनेट पर छिड़ी बहस; जानें क्या है सच्चाई

BMW job viral news: इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर बहस छिड़…

April 11, 2026

Tata Motors का बड़ा फैसला, VRS 2026 लॉन्च; समझें किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा?

Voluntary Retirement Scheme: स्कीम के तहत वे कर्मचारी पात्र होंगे जो 30 अप्रैल 2026 तक…

April 11, 2026

अराइया बाय अज़ा ने लैब-ग्रोउन डायमंड ज्वेलरी के साथ ‘कॉन्शियस लक्ज़री’ के नए युग की शुरुआत की

मुंबई (महाराष्ट्र), अप्रैल 11: अराइया बाय अज़ा, एक नेक्स्ट-जनरेशन फाइन ज्वेलरी ब्रांड, अपने नैतिक रूप…

April 11, 2026

Raima Sen comeback : चार साल का ब्रेक, अब दमदार कमबैक, राइमा सेन फिर दिखेंगी बॉलीवुड में

Raima Sen comeback Bollywood: राइमा सेन चार साल के ब्रेक के बाद हिंदी सिनेमा में…

April 11, 2026

Brain health: सिगरेट या गांजा? कौन ज्यादा घटा रहा है दिमाग की क्षमता, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Brain health: अब तक सिगरेट और गांजा को सिर्फ फेफड़ों के नुकसान से जोड़कर देखा…

April 11, 2026

वोट देना, चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं… सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस

Supreme Court News: यह मामला राजस्थान में 'जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों' के चुनाव नियमों…

April 11, 2026