Categories: देश

Delhi Crime News: मामूली झगड़े के कारण हैवान बना पति, पत्नी और 2 मासूम बच्चियों की गला दबाकर की हत्या, तड़के सुबह ट्रिपल मर्डर से दहल उठी दिल्ली

Triple Murder Case in Delhi: दिल्ली के करावल नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पति ने ही पत्नी और दो बेटियों की हत्या की है।

Published by Sohail Rahman

Triple Murder Case in Delhi: दिल्ली के करावल नगर इलाके से रक्षाबंधन के पावन अवसर बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पूरा मामला ये है कि, पति ने अपनी ही पत्नी और दो बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में रक्षाबंधन के दिन ट्रिपल मर्डर का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मृतकों में एक महिला और उसकी दो बेटियां शामिल हैं। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस का बयान सामने आया है।

दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज शनिवार (09 अगस्त, 2025) को सुबह करीब 07:15 बजे, करावल नगर थाने में एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि एक महिला, जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष थी, और उसकी दो बेटियां, जिनकी उम्र लगभग 7 और 5 वर्ष थी, अपने कमरे में बेजान पड़ी थीं।पुलिस की क्राइम और फोरेंसिक (FSL) टीमें घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटा रही हैं, मृत शरीरों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Post

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर में PAK के 6 विमानों को मार गिराया…IAF चीफ का बड़ा बयान, जाने किस भारतीय हथियार ने PAF का उस दौरान…

मामला दर्ज

पूरे मामले में करावल नगर थाने में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें इकठ्ठा की हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रदीप ने अपनी पत्नी जयश्री और 5 और 7 साल की दो बेटियों की हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि उसका अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। हत्या के बाद से आरोपी फरार है।

Raksha Bandhan 2025: PM Modi को उनकी छोटी बहनों ने बांधी राखी, पीएम आवास से दिल को छू लेने वाली तस्वीरें आई सामने

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026