Categories: देश

Delhi AIIMS: एम्स के परमानेंट सिक्योरिटी गार्ड्स को स्पेशल ट्रेनिंग

Delhi AIIMS: दिल्ली पुलिस की एम्स के परमानेंट सिक्योरिटी गार्ड्स को स्पेशल ट्रेनिंग, दिल्ली स्थित एम्स की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परमानेंट सिक्योरिटी जवानों को विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की

Published by Swarnim Suprakash

नई दिल्ली से मनोहर केसरी की रिपोर्ट
Delhi AIIMS: दिल्ली स्थित एम्स की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए परमानेंट सिक्योरिटी जवानों को विशेष ट्रेनिंग की व्यवस्था की , 
आए दिन अस्पतालों में हॉस्पिटल स्टाफ्स, डॉक्टर्स और मरीज परिजनों के बीच झड़प की खबर आती रहती है, ऐसे में सुरक्षित माहौल और ऐसी हालात से निपटने के लिए दिल्ली एम्स ने एक ठोस कदम उठाया है। इसके मद्देनजर एम्स प्रशासन ने दिल्ली के झड़ौदा कलां स्थित दिल्ली पुलिस अकादमी में अपने परमानेंट सिक्योरिटी गार्ड्स को 1 महीने के लिए स्पेशल ट्रेनिंग प्रदान की गई है।

Odisha Gang Rape: संबलपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, दो आरोपी अब भी फरार

इस ट्रेनिंग का प्रोपोजल मुख्य सुरक्षा अधिकारी और उपनिदेशक व एम्स निदेशक के दिशा निर्देशों का परिणाम है

06 अगस्त 25 को फर्स्ट ट्रेनिंग बैच ,जिसमें 30 सुरक्षा जवानों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया । इन जवानों को सुरक्षा स्किल, मॉन्टरिंग टेक्नोलॉजी, आगंतुक प्रबंधन, संघर्ष निवारण तकनीक, भीड़ नियंत्रण, कतार प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा और निकासी प्रक्रिया, डिजास्टर मैनेजमेंट, चिकित्सा आपातकालीन सहायता, आतंकवादी खतरे के बारे में जागरूकता, अस्पताल-विशिष्ट प्रोटोकॉल, संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा, वीवीआईपी गतिविधियों को संभालना और रोगी अनुरक्षण कर्तव्य का स्पेशल ट्रेनिंग दी गई  | 

Related Post

PM Modi-Putin Talks: PM Modi ने Putin से की फोन पर बात, रूस के राष्ट्रपति ने कान में बता दी Trump वाली बात, मच गई…

सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक शिक्षा पर जोर

इसके अलावा नैतिक आचरण और सत्यनिष्ठा, लैंगिक संवेदनशीलता और उत्पीड़न विरोधी, सॉफ्ट-स्किल्स, ग्राहक सेवा शिष्टाचार, टीमवर्क और अनुशासन, घटना रिपोर्ट लेखन, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग, स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल निकाय के महत्वपूर्ण आपातकालीन फोन नंबर, विभिन्न समूहों के प्रति सुरक्षा गार्ड का व्यवहार, कानूनी एवं नैतिक प्रशिक्षण और अधिनियम जैसे विविध विषयों पर गहन सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक उच्च दर्जे की शिक्षा दी गई ।

इस प्रशिक्षण से कार्यक्षमता, अनुशासन, आपातकालीन स्थितियों में तुरंत रीएक्शन जैसे कार्यों को बढ़ावा

 इस प्रशिक्षण की वजह से एम्स के इन सुरक्षा जवानों की कार्यक्षमता, अनुशासन, आपातकालीन स्थितियों में तुरंत रीएक्शन, कानून व्यवस्था में समझ को और भी बेहतर बनाने में मदद मिली है | इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को विशेष महत्व दिया गया ताकि एम्स के सुरक्षा जवान हर परिस्थिति में सक्षम बने रहें | इस प्रशिक्षण का मुख्य उदेश्य संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाना है, जिससे रोजाना आने वाले डॉक्टर, रोगियों, आगंतुकों और एम्स कर्मचारियों की सुरक्षा और भी बेहतर होगी |

Ranchi Report: खाद्य आपूर्ति श्रृंखला में सुधार पर मुख्य सचिव की सख्ती, 20 सितंबर तक सभी गोदाम दुरुस्त करने का आदेश

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash
Tags: aiims

Recent Posts

IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील? जानें किसने लगाया RCB पर 17,000 करोड़ का दाव

Royal Challengers Bengaluru sale news: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बिड़ला…

March 24, 2026

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, टिकट नियमों में बड़ा बदलाव; यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा!

Railway Ticket Rules 2026: इन बदलावों का मुख्य मकसद उन एजेंटों और बिचौलियों पर लगाम…

March 24, 2026

Ram Navami 2026: कब है राम नवमी 26 या 27, यहां दूर करें अपना कन्फ्यूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: राम नवमी के त्योहार को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन है, लोगों…

March 24, 2026

Summer Tips: इस गर्मी जरूर करें ये आसान चीजें, शरीर रहेगा एक दम चकाचक…!

Summer Tips: गर्मी का मौसम आ गया है और ऐसे में बहुत सारी दिक्कतें भी…

March 24, 2026

Rajasthan Royals ownership: IPL इतिहास की सबसे महंगी डील! 15,286 करोड़ में अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी RR

Rajasthan Royals ownership: यह डील इतिहास की सबसे महंगी डील है, और इसके चलते राजस्थान…

March 24, 2026