Categories: देश

Chaundali Crime: शव का सौदा, 50 हजार में हुआ मैनेज

Chandauli Crime: सेल्स टैक्स विभाग के आउटसाइडर की मौत पर मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Published by Swarnim Suprakash

 चंदौली से अवनीश तिवारी कि रिपोर्ट 

सेल्स टैक्स विभाग के आउटसाइडर की मौत पर मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Chandauli Crime: चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र के खेदाई नारायणपुर गांव में रहने वाले शैलेश मिश्रा की मौत के बाद घटनाक्रम ने मानवता और कानून दोनों को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि सेल टैक्स विभाग के अधिकारियों ने मामले को रफा-दफा करने के लिए अपने गुर्गों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा, जहां खुलेआम पैसों की गड्डी से शव का सौदा किया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

परिजनों का आरोप है कि शैलेश मिश्रा को विभागीय वाहन के ड्राइवर ने घर से बुलाया था, जिसके बाद वे डिप्टी कमिश्नर डीपी सिंह के साथ रात में चेकिंग पर गए और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सैयदराजा पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए अज्ञात के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर दिया।

Related Post

Bharat Ratna for CM Nitish: नीतीश को भारत रत्न देने की आनंद मोहन ने उठाई आवाज

मानवता को शर्मसार करता वीडियो आया सामने

पोस्टमार्टम हाउस पर हुई सौदेबाजी का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी परिजनों के हाथ में थमाकर समझौते का दबाव बनाया गया। अंततः मृतक का गरीब पिता टूट गया और 50 हजार रुपये लेकर अपने जवान बेटे का शव अंत्येष्टि के लिए ले गया। मौखिक तौर पर मृतक की तीनों पुत्रियों के नाम से तीन-तीन लाख रुपये जमा कराने का आश्वासन दिया गया, लेकिन इसका कोई लिखित समझौता नहीं हुआ।

परिवार का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से शैलेश को विभाग द्वारा रात में बुलाकर अवैध चेकिंग और वसूली में सहयोग लिया जाता था। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे विभागीय गुर्गों ने परिजनों पर साहब का नाम न लेने और मुकदमा दर्ज न कराने के लिए लगातार दबाव बनाया। यह भी आरोप है कि यह पूरा मामला रात के अंधेरे में चलने वाले अवैध वसूली के खेल का हिस्सा है, जिसका खामियाजा अब एक गरीब परिवार को भुगतना पड़ रहा है।

आरोप है कि सैयदराजा पुलिस न केवल इस मामले में कार्रवाई से बचती रही, बल्कि पोस्टमार्टम हाउस पर हो रही सौदेबाजी को भी नजरअंदाज कर दिया। इसने पूरे तंत्र की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आईपीएस अनंत चंद्रशेखर ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान यदि परिजन किसी भी व्यक्ति का नाम बताएंगे और सबूत देंगे, तो उन्हें भी आरोपी बनाकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
शैलेश मिश्रा की मौत और उसके बाद हुए कथित सौदे ने न केवल कानून-व्यवस्था पर, बल्कि सरकारी विभागों की नैतिकता और पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिए हैं।

Hydrogen Trains in INDIA: हाइड्रोजन ट्रेन के मामले में भारत ने चीन को पछाड़ा

Swarnim Suprakash
Published by Swarnim Suprakash

Recent Posts

Bappi Lahiri House Photos: सोने से सजा घर! 1000+ गणेश मूर्तियां; अंदर की झलक कर देगी हैरान

Bappi Lahiri house price : 1983 में खरीदा गया यह घर सिर्फ एक प्रॉपर्टी नहीं,…

March 28, 2026

Hospital controversy: दुष्कर्म के आरोपों में घिरे डॉक्टर, नर्स ने लगाए यौन शोषण के आरोप, जांच शुरू

Hospital controversy:  संभल में एक निजी अस्पताल की नर्स ने डॉक्टर Dr. Zaid और उनके…

March 28, 2026

PAN card new rules 2026:  1 अप्रैल से कार्ड के नियमों में बड़ा बदलाव, हर लेनदेन पर रहेगी नजर-जानें क्या-क्या होगा

PAN card new rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियम 1 अप्रैल से बदलने जा रहे हैं,…

March 28, 2026

IPL 2026 में टेक्नोलॉजी का जलवा, Hawk-Eye और UltraEdge से बढ़ेगा रोमांच; यहां समझें

IPL 2026 ball tracking technology: यह एक एडवांस कंप्यूटर सिस्टम है, जिसमें स्टेडियम में लगे…

March 28, 2026

Dipika Kakar health update: दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट, रिपोर्ट देखकर हुई इमोशनल, पति शोएब ने संभाला

Dipika Kakar health update: Dipika Kakar की हेल्थ रिपोर्ट हाल ही में नॉर्मल आई, जिससे…

March 28, 2026

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026